भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी की बोल्ड तस्वीरें वायरल, हॉटनेस में बॉलीवुड हीरोइनों को दे भी रहीं मात

हॉटनेस में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को मात दे रहीं रानी चटर्जी,

मुंबई, 16 फरवरी: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड हीरोइनों को तगड़ी टक्कर देती हैं। एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव हैं। रानी ने हाल ही में फोटोशूट कराया है। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रानी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं।

मैगजीन के कवर पर रानी

मैगजीन के कवर पर रानी

रानी चटर्जी ने अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने ये फोटोशूट ईगल आई मैग्जीन के कवर पेज के लिए कराया है। तस्वीरों में वह काफी हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेकर करते हुए रानी ने लिखा-'जब आप मेरी ओर देखते हो तो दिल थम जाता है। दूसरी पोस्ट में रानी ने लिखा, 'मैं हॉट मैस नहीं हूं, मैं स्पाइसी डिजास्टर हूं।

Recommended Video

    UP Election 2022: Rani Chatterjee ने थामा Congress का हाथ | Priyanka Gandhi | वनइंडिया हिंदी
    फैंस को पसंद आ रहीं तस्वीरें

    फैंस को पसंद आ रहीं तस्वीरें

    रानी चटर्जी के लेटेस्ट फोटोशूट की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आग लगा रही हैं। अपनी बोल्ड तस्वीरों से अक्सर ही चर्चा बटोरने वाली रानी की इन तस्वीरों ने हॉटनेस के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ दिया है। लाखों यूजर्स ने उनकी तस्वीरों को लाइक किया है। कई लोगों ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है।

    कई हिट फिल्मों में कर चुकीं काम

    कई हिट फिल्मों में कर चुकीं काम

    रानी चटर्जी ने भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसावाला' से की थी। यह फिल्म सुपरहिट रही थी और इसने कई अवार्ड भी जीते। इसके बाद उन्होंने देवरा बड़ा सतवाला, फूल बानल अंगार, धड़के तोहरे नाम करेजवा, रानी नंबर 786, रानी चली ससुराल, रानी हिम्मत वाली, रंगबाज जैसी फिल्मों में भी काम किया। उनको इंडस्ट्री में करीब दो दशक हो गए हैं।

    राजनीति का भी कर चुकीं रुख

    राजनीति का भी कर चुकीं रुख

    रानी चटर्जी अब रानजनीति भी करती नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। रानी ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि प्रियंका जी के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती है' के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं। मैं यूपी में कांग्रेस का प्रचार करूंगी। आगे मौका मिलने पर इलेक्शन भी लडूंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+