'तिनका-तिनका' सॉन्ग पर Monalisa ने झूमकर किया डांस, अदाएं देख फैंस हुए दीवाने

मुंबई, 11 नवंबर: भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड और ब्यूटिफुल एक्ट्रेस मोनालिसा दर्शकों के बीच आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ऐसा कोई नहीं है, जो उन्होंने ना जानता हो। मोनालिसा की खूबसूरती और दिलकश अदाओं के करोड़ों दिवाने हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आए दिन मोनालिसा इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटोज डालती रहती हैं, जिनपर लाखों लोग लाइक और कमेंट करते हैं।

इंस्टाग्राम पर मोनालिसा ने शेयर किया डांस वीडियो

इंस्टाग्राम पर मोनालिसा ने शेयर किया डांस वीडियो

हाल ही में मोनालिसा ने अपना एक डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में मोनालिसा प्रियंका चोपड़ा के गाने पर डांस कर रही हैं। मोनालिसा का यह लेटेस्ट वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वो जमकर कमेंट कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में मोनालिसा साड़ी पहनकर प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'करम' के सुपरहिट गाने 'तिनका-तिनका' पर करम मटकाटी दिख रही हैं। इस दौरान उनके मूव्स देखते ही बन रहे हैं।

फैंस दे रहे है मोनालिया के डांस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया

मोनालिसा के डांस के इस अंदाज को देखकर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। इतना ही कमेंट बॉक्स में लोग मोनालिसा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो को मोनालिसा ने एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मोनालिसा के इस वीडियो को अबतक 12 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो पर 17 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। बता दें, मोनालिसा इन दिनों फैंस की पहली पसंद बनी हुई हैं। वह कभी अपने डांस वीडियो तो कभी अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

शो में ही मोनालिसा ने कर ली थी शादी

शो में ही मोनालिसा ने कर ली थी शादी

मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। वह सिर्फ भोजपुरी फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी का भी जाना माना नाम बन चुकी हैं। वह टीवी के कई नामी सीरियल में काम कर चुकी हैं। मोनालिसा बिग बॉस की एकमात्र ऐसी कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने शो में सही में शादी भी की। इस शो की वजह से मोनालिसा को घर घर में पहचाना मिली थी। बता दें, मोनालिसा ने 125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।

मोनालिसा की 2008 में बदली थी किस्मत

मोनालिसा की 2008 में बदली थी किस्मत

मोनालिया ने अपने करियर की शुरुआत में तमाम छोटे मोटे रोल किए। लेकिन 2008 में मोनालिसा की किस्मत ही बदल गई। उन्होंने एक के बाद एक कई बंगाली, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और उड़िया जैसी भाषाओं में फिल्म की। लेकिन उन्हें असली पहचान भोजपुरी फिल्मों से मिली। वह भोजपुरी फिल्म 'कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाईके' में पहली बार दिखीं थीं। इसके बाद उन्होंने कभी पलट के नहीं देखा और आज वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+