'उससे दूर रहो, उसे AIDS है', जब इस एक्ट्रेस की हुई थी बदनामी, हो गई थी ऐसी हालत
Anjana Singh: एक्ट्रेस अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा का एक ऐसा नाम है जिसे किसी पहचान की जरूरत नहीं। उनका नाम भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है। अंजना सिंह को रीजनेल सिने अवॉर्ड में साल 2023 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल चुका है।
भोजपुरी सिनेमा की टॉप हीरोइन हैं अंजना सिंह
अंजना सिंह ने कड़ी मेहनत कर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जन्मी अंजना सिंह अपनी दमदार एक्टिंग और लाजवाब खूबसूरती के चलते भोजुपरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस बनी हैं। वह पिछले 12 साल से भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।

साल 2012 में की थी करियर की शुरुआत
अंजना सिंह ने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'एक और फौलाद' से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। आपको बता दें कि डेब्यू करने के 2 साल के अंदर ही उन्होंने 25 भोजपुरी फिल्में साइन कर ली थीं। लेकिन उसके बाद ही अंजना के साथ एक बड़ा हादसा हो गया था।
'इंडस्ट्री में झूठी बातें फैलाई जा रही थीं'
भोजपुरी इंडस्ट्री की एक दूसरी हीरोइन ने अंजना सिंह को लेकर एक बड़ी साजिश रची थी और ये जलन के चलते किया गया था। अंजना सिंह ने खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि करियर के शुरुआती दौर में उनको लेकर इंडस्ट्री में झूठी बातें फैलाई जा रही थीं।
'अंजना सिंह से दूर रहो क्योंकि उसे एड्स है'
अंजना सिंह ने बताया कि जब उन्हें लगातार भोजपुरी फिल्में मिल रही थीं तो कई दूसरी हीरोइनों ने उनके खिलाफ साजिश रचकर झूठी बातें फैलाई थीं। उस समय कहा जा रहा था कि अंजना सिंह से दूर रहो क्योंकि उसे एड्स हो गया है। हालांकि अंजना ने इस मामले में किसी भी हीरोइन का सीधा नाम नहीं लिया था।
2013 में भोजपुरी एक्टर यश कुमार से की थी शादी
अंजना सिंह ने इंटरव्यू में कहा था- भोजपुरी इंडस्ट्री में सिर्फ रानी चटर्जी ही मेरी अच्छी दोस्त हैं। अंजना सिंह अपने प्रोफेशनल लाइफ में काफी सक्सेसफुल रही हैं लेकिन उनकी निजी जिंदगी में काफी संघर्ष रहे हैं। अंजना सिंह ने साल 2013 में भोजपुरी एक्टर यश कुमार से शादी की थी। दोनों की एक बेटी अदिति सिंह भी है। लेकिन ये शादी कुछ खास चल नहीं सकी और शादी के 5 साल बाद ही 2018 में दोनों का तलाक हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications