Ex ब्वॉयफ्रेंड के खुलासे के बीच Akshara Singh का वीडियो हुआ वायरल, कैप्शन में पूछा- 'आपको में क्या करते हुए..'

Ex ब्वॉयफ्रेंड के खुलासे के बीच Akshara Singh का वीडियो हुआ वायरल, कैप्शन में पूछा- 'आपको में क्या करते हुए...'

मुंबई, 12 सितंबर: पिछले दिनों बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss Ott) के कारण खूब भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) खासी चर्चाओं में रहीं। लेकिन रिएलिटी शो से एलिमिनेट होने के बाद भी वो सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ हैरान कर देने वाली बातें बताई हैं।

अक्षरा सिंह ने Ex ब्यॉयफ्रेंड पर लगाएं गंभीर आरोप

अक्षरा सिंह ने Ex ब्यॉयफ्रेंड पर लगाएं गंभीर आरोप

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान बताया,

मेरे एक्स ब्यॉयफ्रेंड ने ना सिर्फ मेरे करियर को खराब किया, बल्कि मुझे बर्बाद करने की भी कोशिश की। हाथ में तेजाब की बोतले लेकर कई लड़कों को मेरे पीछे लगा दिया, जिन्होंने मेरे ऊपर तेजाब फेंकने की कोशिश की। जो लोग सड़कों पर नशा करते हैं उन्हें मेरे पीछे भेजा गया था। अक्षरा ने कहा कि मैं उस वक्त काफी अवसाद में चली गई थी। उस वक्त मेरे पिता ने मुझे प्रेरणा दी थी और कहा था कि अगर ऐसे ही जीना चाहती हो तो जाओ अपनी जिंदगी खत्म कर लो और ऐसे नहीं जीना है तो इससे बाहर निकलो। इन शब्दों से मुझे बहुत हौसला मिला और मैं इसे कभी नहीं भूल सकती हूं।

इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह पोस्ट किया नया वीडियो

इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह पोस्ट किया नया वीडियो

तो वहीं, अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने नए वीडियो को लेकर चर्चाओं में हैं। हालांकि, अक्षरा के वीडियो और तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। लेकिन बिग बॉस ओटीटी के घर से बाहर आने के बाद अक्षरा सिंह के द्वारा किए जा रहे रोज नए खुलासों के कारण वो काफी चर्चाओं में बनी हुई है। हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें वो एक गाने पर लिपसिंक कर रही हैं और कह रही हैं कि 'अच्छे लगते हो'।

अक्षरा ने फैंस से पूछी यह बात

इस वीडियो को करीब 23 घंटे पहले पोस्ट किया गया है। बता दें, इस वीडियो पर 40,908 लाइक अभी तक आ चुके है तो वहीं, इसे 29 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, वीडियो शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्श में अपने फैंस से पूछा है कि, 'आपको में क्या करते हुए अच्छी लगती हूं? बताओ! नीचे टिप्पणियां पढ़ रही हूं...। मैं जानती हूं कि लाइव आना बेस्ट लगता है! मैं जल्दी ही लाइव आऊंगी और आप सभी से बात करूंगी। बहुत बातें करनी है।'

अक्षरा सिंह लाखों लोगों बनाया हुआ अपना दीवाना

अक्षरा सिंह लाखों लोगों बनाया हुआ अपना दीवाना

बता दें, अक्षरा सिंह एक भोजपुरी एक्ट्रेस हैं और वो अपने फैंस के बीच दिलकश अदाओं का जादू बिखेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती। अक्षरा सिंह ने अपने अभिनय और डांस के जरिए लाखों दर्शकों को दीवाना बनाया हुआ है। तो वहीं, अक्षरा सिंह के फैंस उनकी लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+