'मलाई खाती हो या' भोजपुरी एक्टर नीलकमल का नया गाना हुआ रिलीज, इस एक्ट्रेस संग किया रोमांस
भोजपुरी एक्टर और सिंगर नीलकमल सिंह का नया गाना 'मलाई खाती हो कि मुँह में लगाती हो' रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचाने लगा है।
बिहार, 18 अगस्त: भोजपुरी सिनेमा जगत के जाने-माने स्टार नीलकमल सिंह का जब भी नया जाना रिलीज होता है तो वो तुरंत ही वायरल हो जाता है। यही वजह है कि उनके नए गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अब एक्टर का एक और नया गाना रिलीज हुआ जो कि इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है। इस गाने के बोल 'मलाई खाती हो कि मुँह में लगाती हो' हैं जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

भोजपुरी गाने 'मलाई खाती हो कि मुँह में लगाती हो' 17 अगस्त को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। गाने में आप देख सकते हैं कि, कैसे एक्ट्रेस जोया खान अपनी कातिलाना अदाओं से नीलकमल सिंह अपने प्यार के जाल में फंसा रही हैं। उनकी अदा के साथ उनके डांस मूव्स भी कमाल के हैं। गाने में नीलकमल सिंह जोया के प्यार में दीवाने होते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस भोजपुरी गाने में एक्ट्रेस ने अपने अदाओं से फैंस को दीवाना करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके लटके-झटके देख कोई भी उनका फैन हो जाए। गाने में नीलकमल सिंह का हमेशा की तरह चुलबुला अंदाज देखने को मिला।
ब्लू बीट भोजपुरी में रिलीज हुए इस गाने को वक्त भी नहीं हुआ कि अब तक इसमें 401,910 आ चुके हैं। जोया खान और नीलकमल सिंह की इस शानदार कैमिस्ट्री को फैंस का इतना प्यार मिला की ये गाना अब तक 25वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है और अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में ये गाना टॉप 10 ट्रेंडिंग गानों की लिस्ट में शुमार होगा। बता दें कि गाने को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। यहां देखिए पूरा गाना












Click it and Unblock the Notifications