भारती सिंह ने 15 किलो वजन कम करके सबको चौंकाया, लेकिन जैस्मीन भसीन ने वीडियो शेयर कर खोली पोल
मुंबई, 10 सितंबर। कॉमेडियन भारती सिंह आजकल अपनी कॉमेडी की वजह से नहीं बल्कि अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं। भारती सिंह ने अपना तकरीबन 15 किलो वजन कम किया है, जिसके बाद वह पूरी तरह से अलग अवतार में नजर आ रही हैं। भारती सिंह के नए अवतार की काफी चर्चा भी हो रही है। साथ ही इस बात को लेकर भी लोगों के मन में सवाल हैं कि आखिर किस तरह से इतने कम समय में भारती सिंह ने इतना वजन कम कर लिया है।

जैस्मीन ने दिखाई खाने की झलक
लेकिन अभिनेत्री जैस्मीन भसीन ने भारती सिंह के इस ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा के बीच एक वीडियो शेयर किया है जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जैस्मीन ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह प्लेट में चावल लेती हैं उसमे चार चम्मच देशी घी डालती हैं और इसके बाद वह दाल और आलू की सब्जी डालकर उसे खाती हैं।

खोला पतले होने राज
भारती सिंह के खाने का वीडियो शेयर करते हुए जैस्मीन कहती हैं ये है भारती के पतले होने का राज, चावल में चार चम्मच घी, तड़के वाली दाल और तेल में भरी हुई आलू की सब्जी। वीडियो में भारती कहती है कि दुनिया देख रही है कि मैं पतली हो रही हूं, टाइम देखो मैंने किस टाइम खाना खा रही हूं। इससे पहले भारती सिंह ने अपने वजन कम करने को लेकर खुल कर बात की थी।

15 किलो वजन कम किया
भारती सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैंने अपनी मेडिकल कंडीशन को देखते हुए मैंने अपना वजन कम करने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कैसे वजन कम करने से मुझे मधुमेह और अस्थमा से राहत मिली। गौर करने वाली बात है कि भारती सिंह का पहले कुल वजन 91 किलोग्राम था, लेकिन अब उन्होंने अपना वजन कम कर लिया है। अब भारती सिंह ने 15 किलो वजन कम कर लिया है।

शाम 7 बजे से दोपहर 12 तक नहीं खाती हैं खाना
भारती ने कहा कि अभी सांस नहीं चढ़ती है और हल्ला-हल्का फील होता है। मेरी डायबिटीज और अस्थमा भी कंट्रोल में आ गई है। मैं शाम 7 बजे से 12 बजे के बीच कुछ नहीं खाती हूं। मैं दोपहर 12 बजे खाने पर टूट पड़ती हूं। भारती कहती हैं कि 7 बजे के बाद मेरे शरीर भोजन को स्वीकार नहीं करती है। मैंने 30-32 साल बहुत खाना खाया है, उसके बाद एक साल मैंने अपने शरीर को समय दिया तो शरीर ने सबकुछ स्वीकार कर लिया। बता दें कि फिलहाल भारती सिंह द कपिल शर्मा शो और डांस दीवाने-3 में नजर आ रही हैं।

खुद पर गर्व है
इसके साथ ही भारती ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि उन्होंने वजन को कम करने के लिए एक तुक्का लगाया था। लेकिन अब मुझे अपने आप पर गर्व है। जब मैं खुद को स्क्रीन पर देखती हूं तो काफी अच्छा लगता है। यही नहीं डांस दिवाने शो के दौरान भारती ने कहा था कि वह एक बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं। लेकिन महामारी को देखते हुए हमने इस पर फिर से विचार किया।












Click it and Unblock the Notifications