भारती सिंह ने टीवी इंडस्ट्री के काले सच का किया पर्दाफाश, कहा- एक्ट्रेसेस को कई घंटो तक......
Bharti Singh On TV Industry: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड से लेकर क्षेत्रीय भाषा कीइंस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स इस ग्लैमर वर्ल्ड का काला सच लोगों के सामने रखते नजर आ रहे हैं। कई ऐक्ट्रेसेस ने खुलकर बताया है कि इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए उन्हें कैसे-कैसे लोगों और हालातों का सामना करना पड़ा है।
टीवी एक्टरों को कई घंटों तक शूटिंग करनी पड़ती है
आपको बता दें कि टीवी इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। टीवी के कलाकारों को अक्सर कई कई घंटों तक शूटिंग करनी पड़ती है जिसके चलते उनके फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर काफी असर पड़ता है। वहीं काम की लंबी समय सीमा को लेकर कई बार इन सितारों का दर्द छलक चुका है। अब कॉमेडियन भारती सिंह ने भी टीवी जगत के काले सच से पर्दा उठाया है।

'हाथ में ड्रिप लगाकर काम करती हैं एक्ट्रेसेस'
फेमस कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने हाल ही में मनोज बाजपेयी और प्राची देसाई को अपने पॉडकास्ट शो पर इनवाइट किया था। इस दौरान मनोज और प्राची ने टेलीविजन शो के सेट पर लंबे समय तक काम करने के बारे में बात की थी, जिसके बाद भारती ने खुलासा किया कि, फीमेल आर्टिस्ट अक्सर आईवी ड्रिप पर रहते हुए भी सीन शूट करती हैं।
डायरेक्टर को कैमरे पर परफेक्ट शॉट से मतलब होता था
भारती सिंह ने कहा- मैंने लड़कियों को डेली सोप में ड्रिप लगाकर काम करते हुए भी देखा है। उन्हें घर जाने की इजाजत नहीं थी क्योंकि तब तक शॉट टेलीकास्ट नहीं हुआ होता था। इसके बाद हर्ष ने ये भी खुलासा किया कि कैसे डायरेक्टर को कैमरे पर उनके परफेक्ट शॉट से मतलब होता था और उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं होती कि एक्टर्स 'लाइफ और डेथ' की सिचुएशन से गुजर रहे हैं।
कलाकार 15 घंटे लगातार करते हैं काम
पॉडकास्ट शो में हर्ष ने ये भी बताया कि एक्टर्स सेट पर 15 घंटे से ज्यादा काम करते थे। उन्होंने कहा- मैंने डायरेक्टर्स और क्रिएटिव्स को नींद की कमी के कारण दिल के दौरे और हेल्थ रिलेटेड इश्यू का सामना करते देखा है। लोग चाय पिएंगे, सिगरेट पिएंगे, केवल निर्धारित भोजन करेंगे और एसिडिटी से पीड़ित होंगे, लेकिन इसे कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।
'नींद दूर करने के लिए कॉफी पीती थी'
वहीं शो में पहुंची प्राची देसाई ने कहा- मैं जब टीवी पर काम करती थी तो मैं भी नींद दूर करने के लिए दिन-रात कॉफी पीती थी। आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी और प्राची देसाई अपनी फिल्म 'साइलेंस 2' का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज हो चुकी है। इसी के प्रमोशन के लिए दोनों भारती सिंग के पॉडकास्ट शो में भी पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications