2 महीने के बेटे को ऐसी हालत में देख फूट-फूट कर रोईं कॉमेडी क्वीन भारती सिंह, आखिर काजू को हुआ क्या?

कॉमेडी क्वीन के नाम से मशहूर भारती सिंह अक्सर लोगों को हंसाते हुए नजर आती हैं। टीवी के अलावा वो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को भी लोगों को व्लॉग के माध्यम से यूट्यूब पर दिखाती हैं। लेकिन बार भारती अपने किसी जोक या कॉमेडी की वजह से चर्चा में नहीं है। दरअसल भारती अपने छोटे को बेटे काजू को देख कर फूट फूट कर रो रही हैं। उनको रोता देख दर्शकों के मन में ये सवाल है कि आखिर उनके 2 महीने के बेटे काजू को हुआ क्या है?

Bharti Singh

भारती ने जो वीडियो अपलोड किया है उसमें दिखाया है कि उनके छोटे से काजू को उसकी पहली वैक्सीन लगवाई गई है। उन्होंने अस्पताल ले जाने तक की जर्नी दिखाई है। लेकिन जैसे ही डॉक्टर ने दोनों पैरों में इंजेक्शन लगाए, काजू जोर-जोर से रोने लगा। बेटे को दर्द में तड़पता देख भारती खुद को संभाल नहीं पाईं और उनकी आंखों से आंसू बह निकले। उन्होंने कैमरे पर ही कहा, "एक मां के लिए अपने बच्चे को दर्द में देखना सबसे मुश्किल होता है।"

इस दौरान उनके पति और टीवी होस्ट हर्ष लिम्बाचिया ने पूरी मजबूती के साथ मोर्चा संभाला। उन्होंने डॉक्टर की मदद की, काजू को गोद में लेकर शांत कराने की कोशिश की और भारती को भी हिम्मत दी। भारती ने बताया कि वह कुछ देर के लिए डॉक्टर के केबिन से बाहर चली गईं क्योंकि बेटे का रोना उनसे देखा नहीं जा रहा था। भारती ने हर्ष की जमकर तारीफ की और कहा कि वह उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि छोटे काजू के आने के बाद उनकी 90% जिंदगी उसी के इर्द-गिर्द घूमती है। साथ ही हर्ष बड़े बेटे लक्ष्य उर्फ गोला का भी पूरा ध्यान रखते हैं, ताकि उसे किसी तरह की कमी महसूस न हो।

गौरतलब है कि भारती और हर्ष 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। 2022 में उनके पहले बेटे लक्ष्य का जन्म हुआ था और 19 दिसंबर को वे दूसरी बार माता-पिता बने। खास बात यह रही कि काजू के जन्म के महज दो हफ्ते बाद ही भारती ने अपने शो की शूटिंग शुरू कर दी, जिससे उनकी प्रोफेशनल कमिटमेंट साफ झलकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+