Bhaiyya Ji: 'भैजा जी' के खौफ से कांपने लगेंगे लोग, मनोज बाजपेयी की फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज

Bhaiyya Ji Trailer Out: बॉलीवुड के शानदार एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) जल्द ही लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इस बार मनोज बाजपेयी बड़े पर्दे पर एक्शन करते दिखाई देंगे। एक्टर जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'भैया जी' में दबंगई दिखाते नजर आएंगे।

फिल्म 'भैया जी' का ट्रेलर रिलीज
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' का ट्रेलर आज यानी 9 मई 2024 को रिलीज कर दिया गया है। हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया था जो कि लोगों को खूब पसंद आया था। वहीं फिल्म का ट्रेलर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Bhaiyya Ji

फिल्म 'भैया जी' में दबंगई दिखाएंगे मनोज बाजपेयी
फिल्म के ट्रेलर में मनोज बाजपेयी एक बेबस भाई के रूप में दिखाई दे रहे हैं। अपने भाई की जान बचाने के लिए वह हर किसी के सामने गिड़गिड़ाते हैं, लेकिन कुछ हासिल नहीं होता है। भाई की मौत से सदमे में मनोज बाजपेयी के दिल में अब बदले की ज्वालामुखी जल रही है।

भाई की मौत का बदला लेने आये 'भैया जी'
ट्रेलर में मनोज बाजपेयी का खतरनाक अवतार दिखाई दे रहा है। ट्रेलर की शुरुआत 'भैया जी कौन है?' से होती है। पंडित जी बताते हैं- पॉलिटिक्स की बात करें तो सत्ता पक्ष को विपक्ष और विपक्ष को सत्ता पक्ष करने के मास्टरमाइंड हैं भैया जी।

'भैया जी' के खौफ से कांप जाएंगे दुश्मन
ट्रेलर में पंडित जी बताते हैं- एक समय था, जब उनकी कहानियां सुनकर कुकर्मी अपना कुकर्म त्याग कर देता था। उस समय सरकार भी वही थे, प्रजा भी वही थे, क्राइम भी वही थे, कानून भी वही थे। वह रॉबिन हुड के बाप हैं। गांव बुपड़ी, जिला सीतामंडी, बिहार के 'भैया जी'।

24 मई 2024 को रिलीज होगी फिल्म
भाई का बदला लेने आये मनोज बाजपेयी अब चुन-चुनकर अपने भाई के कातिलों को मौत के घाट उतारने वाले हैं। ये फिल्म आगामी 24 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व सिंह कर्की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+