'मैंने प्यार किया' के समय 5 महीने की प्रेग्नेंट थीं भाग्यश्री, पेट के आगे रखा टेडी बियर, सलमान खान ने कहा था..

Maine Pyar Kiya Bhagyashree: बलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री भले ही अब फिल्मों में नजर न आती हों लेकिन एक समय पर उन्होंने अपनी खूबसूरती से लड़कों को अपना दीवाना बना दिया था। भाग्यश्री ने सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार सलमान खान नजर आए थे। दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी और फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

'मैंने प्यार किया' का पोस्टर शूट
हाल ही में एक्ट्रेस भाग्यश्री ने खुलासा किया है कि वह सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' के पोस्टर की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं और ये राज सबसे छुपाकर रखा गया था। सिर्फ इतना ही नहीं उस समय शूटिंग के दौरान सलमान खान ने भाग्यश्री के वजन को लेकर कमेंट भी किया था।

Bhagyashree

5 महीने की प्रेग्नेंट थीं भाग्यश्री
आपको बता दें कि भाग्यश्री अपनी डेब्यू फिल्म के दौरान हिमालय दासानी के साथ रिलेशनशिप में थीं और दोनों ने उस समय शादी भी कर ली थी। राइजिंग स्टार्स किताब के लिए रश्मी उचिल को दिए एक इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में उस समय किसी को पता नहीं था और उनकी बॉडी को देखते हुए सलमान खान ने उनसे कहा था कि शादी के बाद वह काफी 'मोटी' हो गई हैं।

'शादी के बाद मोटी हो गई हो'
भाग्यश्री ने बताया- जब मशहूर फोटोग्राफर गौतम राजदक्ष्य ने सलमान खान और मेरे साथ 'मैंने प्यार किया' के पोस्टर के लिए फोटोशूट किया था, तब मैं 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। इस बात को कोई नहीं जानता था। मुझे याद है कि सलमान खान ने मुझसे कहा था कि शादी के बाद मोटी हो गई हो। भाग्यश्री ने आगे ये भी बताया कि यही कारण है कि फिल्म के एक पोस्टर में वह पेट के आगे टेडी बियर लेकर खड़ी थीं ताकि किसी को बेबी बंप न दिखे।

भाग्यश्री ने कहा- मेरे लिए बच्चे जरूरी थे
भाग्यश्री के अनुसार शादी और बच्चे होने के बाद ही उनकी एक्टिंग और फिल्मी करियर सब खत्म होता चला गया। उन्होंने कहा कि जब बच्चे बड़े हो रहे होते हैं, तो शुरुआती फेज में, एक बच्चे को अपने पैरेंट्स की जरूत होती है। खासतौर पर मां का अपने बच्चे के साथ होना जरूरी होता है। ऐसे में बच्चे को मेंटल और इमोशनल सिक्योरिटी मिलती है। भाग्यश्री का कहना है कि बच्चे उनके लिए सबसे जरूरी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+