भाग्यलक्ष्मी से अचानक क्यों गायब हो गई थीं Bebika Dhurve? बोलीं- 'क्रू मेंबर्स और को स्टार्स ने मेरे साथ...'

'बिग-बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा बन चुकी भाग्यलक्ष्मी फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे ने बताया कि आखिर उन्होंने रातोंरात शो क्यों छोड़ा था।

Bebika Dhurve on Bhagyalakshmi: मशहूर टीवी एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे इस वक्त बिग-बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा हैं। एक्ट्रेस ने बेहद कम वक्त में अन्य कंटेस्टेंट्स से अपनी अच्छी बॉन्डिंग बना ली। शो में वास्तव में एक्ट्रेस अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। प्रशंसक भी उन पर खुलकर प्यार लुटा रहे हैं।

बेबिका धुर्वे ने क्यों छोड़ा भाग्यलक्ष्मी?
लेकिन बिग-बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा बनने से पहले बेबिका धुर्वे टीवी सीरियल भाग्यलक्ष्मी से घर-घर फेमस हो गई थीं। शो में उन्होंने देविका ओबेरॉय का किरदार निभाया था। इस शो से एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इससे पहले वह 3 साल से जगह-जगह ऑडिशन दे रही थीं।

Bebika Dhurve

एक्ट्रेस ने किया खुलासा
शो से मिली इतनी लोकप्रियता के बावजूद एक्ट्रेस ने रातों-रात इस छोड़ने का फैसला किया। उस वक्त उनके फैंस भी दंग रह गए थे कि आखिर एक्ट्रेस ने अचानक ऐसा फैसला क्यों लिया। अब ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बेबिका धुर्वे ने शो के डायरेक्टर और अपने को-स्टार्स से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया।

3 साल बाद मिला था शो
बेबिका धुर्वे ने कहा कि, 'शो के साथ मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा। शो मिलना मेरे लिए काफी मुश्किल था। ये शो मिलने से पहले मैं तीन 3 साल तक ऑडिशन दे रही थी। जब मैं सेट पर गई तो ये मेरे लिए काफी कुछ नया था। मैं एक्टिंग के बारे में सीख रही थी और ऑनस्क्रीन जाना मेरे लिए पहली बार था।'

कास्ट और क्रू ने किया खराब ट्रीटमेंट
बेबिका ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'मेरी जिंदगी में इसके बाद एक ऐसा फेज भी आया जहां मेरे कुछ को-स्टार्स ने मेरे साथ खराब व्यवहार करना शुरू किया। तो शो में मेरा बहुत ही बुरा अनुभव रहा। शो छोड़ने का मुख्य कारण बिग बॉस ओटीटी 2 नहीं था, बल्कि वो खराब ट्रीटमेंट था जो सेट पर शो की कास्ट और क्रू ने मेरे साथ किया। इससे मेरी मेंटल हेल्थ पर भी खराब असर पड़ रहा था। इसलिए बिना देर किए शो छोड़ने का फैसला लेना पड़ा।'

बिग-बॉस ओटीटी 2 में लिया हिस्सा
जानकारी के मुताबिक, बेबिका के शो छोड़ने के बाद नकी वजन तेजी से बढ़ने लग गया था। जिसके कारण किसी भी शो में उन्हें काम आसानी से नहीं मिल पा रहा था। फिलहाल वह बिग-बॉस शो में अच्छा गेम खेल रही हैं। एक्ट्रेस शो में हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। फिलहाल उनकी मनीषा और पूजा भट्ट से अच्छी बॉन्डिंग बन गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+