'मैं हमेशा दीपेश भान की पत्नी और बच्चों के साथ...', मलखान संग Video शेयर भावुक हुईं सौम्या टंडन

'मैं हमेशा दीपेश भान की पत्नी और बच्चों के साथ...', मलखान संग Video शेयर भावुक हुईं सौम्या टंडन

मुंबई, 25 जुलाई: 'भाबीजी घर पर हैं' के अभिनेता दीपेश भान, जो शो में मलखान का किरदार निभाते थे, उनके अचानक निधन ने सभी को सदमे में डाल दिया है। मलखान की भूमिका में नजर आए अभिनेता दीपेश भान का 23 जुलाई को निधन हो गया था। जैसा कि पूरी इंडस्ट्री उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रही है, उनकी भाभीजी की को-एक्ट्रेस सौम्या टंडन उर्फ ​​अनीता भाभी दीपेश भान को याद कर फिर से इमोशनल हो गई हैं। उन्होंने अपना और दीपेश भान का शो के दौरान का डांस करते वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। दीपेश भान को याद करते हुए इमोशनल सौम्या टंडन ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। सौम्या टंड ने ये भी वादा किया है कि वह दीपेश भान की पत्नी और बच्चों के साथ हमेशा टच में रहेंगी।

सौम्या टंडन ने शेयर किया दीपेश के साथ प्यारा वीडियो

सौम्या टंडन ने शेयर किया दीपेश के साथ प्यारा वीडियो

सोम्या टंडन ने अपने और दीपेश भान का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। 'भाबीजी घर पर हैं' शो में दीपेश के साथ काम कर चुकीं सौम्या टंडन उर्फ अनीता भाभी ने मलखान (दीपेश भान) के साथ डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो शो के दौरान का है और काफी पुराना है। वीडियो में सौम्या दीपेश और वैभव माथुर संग मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।

इमोशनल हो गईं सौम्या टंडन

इमोशनल हो गईं सौम्या टंडन

वीडियो को शेयर कर सौम्या टंडन ने बहुत ही इमोशनल पोस्ट लिखा है। सौम्या ने लिखा, '' इस वाीडियो को शेयर करने के लिए शुक्रिया...। इस वीडियो को बनाते वक्त लोगों ने काफी मस्ती की थी। वीडियो को बनाने के दौरान दीपेश कई बार हंसे भी थे। लेकिन किसी कहां पता होता है कि जिंदगी बहुत ज्यादा अनप्रेडिक्टेबल है। मैं इस मामले में खुशकिस्मत मानती हूं कि क्योंकि दीपेश के साथ मेपे पास काम करने के दौरान की बहुत खूबसूरत यादें हैं।''

'क्योंकि जिंदगी बहुत छोटी है...', सौम्या टंडन

'क्योंकि जिंदगी बहुत छोटी है...', सौम्या टंडन

सौम्या टंडन ने आगे लिखा, ''मैं आप लोगों से यही कहना चाहती हूं कि दूसरों के साथ हमेशा प्यार से और काइंड बर्ताव करें। आपके साथ जो भी काम करते हैं, उनके साथ बहुत अच्छा बर्ताव कीजिए। क्योंकि जिंदगी बहुत छोटी है। हमारे साथ सिर्फ मोमेंट्स ही बच जाते हैं। इसलिए आप अपने और दूसरों के साथ हैप्पी मोमेंट्स क्रिएट करना चाहिए।''

'मैं दीपेश की पत्नी और बेटों के साथ हमेशा रहूंगी...'

'मैं दीपेश की पत्नी और बेटों के साथ हमेशा रहूंगी...'

सौम्या टंडन ने आगे लिखा, '' आप कभी नहीं जानते कि दुनिया में कौन क्या और कितने समय के लिए है। दीपेश पर हमारे साथ अब नहीं है। वो दो पल में ही चलेंगे। आज जब ऊपर अपने माता-पिता से मिले तो चाचा-चाची को मेरी तरफ से प्रणाम करना। सब लोग तब तक मुस्कुराते रहो। मैं कोशिश करूंगी कि तुम्हारी पत्नी और बेटे के हमेशा उनके साथ रहूं।''

'मुझे सुनकर वास्तव में बहुत दुख हुआ...'

'मुझे सुनकर वास्तव में बहुत दुख हुआ...'

अर्जुन बिजलानी ने ट्वीट कर कहा, ''दीपेश भान के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर वास्तव में बहुच दुख हुआ है। कोविड के बाद इतने सारे युवा ज्यादातर दिल का दौरा या विफलताओं से अपनी जान गंवा रहे हैं .. यह मुझे सोचने पर मजबूर करता है कि आखरि ऐसा क्यों हो रहा है। ??"

कैसे हुई दीपेश की मौत, अब भी बनी पहेली...

कैसे हुई दीपेश की मौत, अब भी बनी पहेली...

नकुल मेहता ने दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए कविता कौशिक के ट्वीट का जवाब दिया और लिखा, 'सच में दीपेश के जाने पर यकीन नहीं होता है।' बता दें कि दीपेश भान के मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृत्यु का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। कुछ लोग कह रहे हैं कि दीपेश भान की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। तो वहीं कई मीडियो रिपोर्ट में कहा गया है कि दीपेश की मौत ब्रेन हेमरेज की वजह से हुई है।

'मेरे मलखान, दीपेश भाई इस दुनिया से चले गए हैं...'

'मेरे मलखान, दीपेश भाई इस दुनिया से चले गए हैं...'

भाबीजी घर पर है में मनमोहन तिवारी की भूमिका निभाने वाले रोहिताश्व गौर ने भी दीपेश भान के साथ एक तस्वीर साझा की और बताया कि कैसे वह उनकी मौत से पहले उन्हें मिले थे। रोहिताश्व गौर ने कहा, ''भाबीजी घर पे हैं के मलखान, मेरे दीपेश भाई आज दुनिया से चले गए। जीवन इतना अप्रत्याशित है। कुछ दिन पहले मैंने अपनी नई कार के साथ एक तस्वीर साझा की थी, कल मैंने दीपेश के साथ एक इंस्टाग्राम रील अपलोड की थी। लेकिन आज वह यहां हमारे बीच नहीं हैं।"

'मुझे नहीं पता कि क्या गलत हुआ...वह फिटनेस फ्रीक थे...'

'मुझे नहीं पता कि क्या गलत हुआ...वह फिटनेस फ्रीक थे...'

इससे पहले नेहा पेंडसे, जिन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं में आई कम इन मैडम में दिवंगत अभिनेता के साथ काम किया था। नेहा पेंडसे ने कहा कि वह दीपेश की मौत की खबर सुनकर हैरान हो गई थीं। नेहा दीपेश के अंतिम संस्कार में भी गई थीं। ई-टाइम्स से बात करते हुए नेहा पेंडसे ने कहा, ''मैंने दीपेश के साथ एक लंबी जर्नी तय की है...क्योंकि हमने एक साथ ''May I Come In Madam'' और 'भाबीजी घर पर है में एक साथ काम किया है। वह इतनी ईमानदारी से आसपास के सबसे योग्य व्यक्ति थे, मुझे नहीं पता कि क्या गलत हुआ। वह फिटनेस फ्रीक थे और हेल्दी डाइट लेते थे। उन्होंने नवंबर में अपनी मां को खो दिया था। मैं फिलहाल अभी सुन्न हूं नहीं जानती कि इस पर कैसे प्रतिक्रिया दूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+