असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं 'अंगूरी भाभी', टीनएज में घरवालों से छुपकर की थी शादी, 15 साल की है बेटी

असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं 'अंगूरी भाभी', टीनएज में घरवालों से छुपकर की थी शादी, 15 साल की बेटी की हैं मां

मुंबई, 09 मार्च: 'भाबीजी घर पर हैं' बीते कई साल से टीवी का लोकप्रिय शो है, इसके किरदारों को भी लोग काफी पसंद करते हैं। शो में अंगूरी भाभी के किरदार को भी खूब सराहा जाता है, जिसे एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे निभाती हैं। शो में अंगूरी भाभी को बेहद भोली और 'बोडम' महिला कहा जाता है। शो के दर्शकों के मन में भी उनकी छवि बेहद सीधी महिला की ही बनी हुई है लेकिन असल जिंदगी में काफी अलग हैं और अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

बिकिनी तस्वीरों में मचा चुकीं धमाल

बिकिनी तस्वीरों में मचा चुकीं धमाल

'भाबीजी घर पर हैं' में हमेशा साड़ी में रहने वाली शुभांगी सुमद्र के किनारे बिकिनी लुक में नजर आती हैं। शुभांगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और कई बार अपनी बोल्ड तस्वीरें भी शेयर करती हैं। शुभांगी की बिकिनी पिक्स, जिम में वर्कआउट के वीडियो खूब वायरल हुए हैं।

19 साल की उम्र में घर से भागकर की शादी

19 साल की उम्र में घर से भागकर की शादी

शुभांगी अत्रे कितने बोल्ड फैसले लेती हैं, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने 19 साल की उम्र में परिवार से छिपकर शादी कर ली थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो काफी कम उम्र में ही पड़ोस में रहने वाले पीयूष पुरी से प्यार करने लगी थीं। एक दिन दोनों ने शादी करने का फैसला किया और कोर्ट में जाकर शादी कर ली। बाद में शुभांगी ने परिवार को इस बारे में बताया।

शुभांगी की है 15 साल की बेटी

शुभांगी की है 15 साल की बेटी

शुभांगी अत्रे रियल लाइफ में एक बेटी की मां हैं। 40 साल की शुभांगी अत्रे ने 19 साल की उम्र में साल 2000 में शादी कर ली थी। उनकी बेटी आशी 15 साल की एक बेटी है। जो पढ़ाई कर रही है।

भोपाल की हैं शुभांगी

भोपाल की हैं शुभांगी

शुभांगी मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं, हालांकि शादी के बाद वो पति के साथ इंदौर में शिफ्ट हो गईं। शुभांगी ने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2007 में सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से की। इसमें उन्होंने पलछिन वर्मा का रोल प्ले किया था। हालांकि उनको सबसे ज्यादा पहचान 'भाबी जी घर पर हैं' से ही मिली है।

कथक डांसर भी हैं शुभांगी

कथक डांसर भी हैं शुभांगी

शुभांगी को एक्टिंग और डांस में भी दिलचस्पी है। शुभांगी एक ट्रेंड कथक डांसर हैं। उन्होंने बचपन में ही कथक सीखा और कॉलेज के दिनों से ही वो डांस में अपना नाम बना चुकी थीं। शुभांगी ने 'दो हंसों का जोड़ा', 'कस्तूरी', 'चिड़िया घर', कुमकुम, हवन, सावधान इंडिया, अधूरी कहानी हमारी जैसे टीवी सीरियल में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+