"भाबीजी घर पर है" एक्‍टर दीपेश भान की आंख से निकल रहा था खून, आसिफ शेख ने बताई मौत की वजह

"भाबीजी घर पे है" एक्‍टर दीपेश भान की क्‍यों हुई मौत? को-एक्‍टर आसिफ शेख ने बताई वजह

मुंबई, 23 जुलाई: टीवी के सबसे लोकप्रिय धारावाहिक "भाबीजी घर पर हैं" में मलखान का किरदार निभाने वाले अभिनेता दीपेश भान का शनिवार सुबह क्रिकेट खेलते समय निधन हो गया। 43 वर्षीय भान ने शो की शुरुआत से ही मलखान का किरदार निभाया था। दीपेश भान की अचानक ऐसी मौत से भाबी जी घर पर हैं की पूरी स्‍टारकास्‍ट टीम और फैंस को बड़ा झटका लगा है। वहीं अब दीपेश के को-एक्‍टर आसिफ शेख ने बताया कि एक्‍टर की कैसे मौत हुई।

सुबह जिम से आते ही किक्रेट खेलने के लिए रुक गया

सुबह जिम से आते ही किक्रेट खेलने के लिए रुक गया

"भाबीजी घर पर हैं" के अभिनेता आसिफ शेख ने बताया कि भान को आज थप्पड़ वाली कॉमेडी की शूटिंग करनी थी। भान सुबह करीब सात बजे जिम गया और दहिसर स्थित अपने घर के कम्‍पाउंट में क्रिकेट खेलने के लिए रुक गया।

गेंद लेने के लिए नीचे झुके और चक्‍कर खाकर गिर गए भान

गेंद लेने के लिए नीचे झुके और चक्‍कर खाकर गिर गए भान

आसिफ शेख ने बताया कि दीपेश भान ने एक ओवर की बालिंग की और गेंद लेने के लिए नीचे झुके, और चक्‍कर खाकर नीचे जमीन पर गिर गए। इसके बाद दीपेश भान को जिस अस्पताल में ले जाया गया, वो अस्‍पताल घर से महज पांच मिनट की दूरी पर था, लेकिन अस्‍पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

आंखों से खून निकल रहा था, ब्रेन हैमरेज से हुई मौत

आंखों से खून निकल रहा था, ब्रेन हैमरेज से हुई मौत

अभिनेता आसिफ शेख ने बताया उसकी आंखों से खून निकल रहा था, यह ब्रेन हैमरेज का स्पष्ट संकेत है। दीपेश भान को ब्रेन हैमरेज हुई है । डॉक्टर ने कहा कि यह ब्रेन हैमरेज का पक्का शॉट है। उन्‍होंने समझाया उसने सुबह कुछ नहीं खाया होगा, फिर क्रिकेट खेलते समय भागा होगा खेलते समय ब्लड प्रेशर शूट हो गया होगा। वह तुरंत नीचे गिर गया। वैसे भी 40 साल की उम्र के बाद आपको थोड़ा धीमा होना चाहिए और जरूरत से ज्‍यादा परिश्रम नहीं करना चाहिए।

कल रात में शूटिंग की और सेट पर खूब मस्‍ती की थी

कल रात में शूटिंग की और सेट पर खूब मस्‍ती की थी

बता दें शुक्रवार को दीपेश भान ने शो की शूटिंग की और उनके साथ वहां मौजूद कई कोएक्‍टर ने बताया कि रात में बिलकुल ठीक थे। हमने सेट पर खूब मस्‍ती भी की थी। भान की मौत की खबर सुनकर शो की पूरी टीम शॉक में हैं। भान के परिवार में उनकी पत्नी हैं, जिनसे उन्होंने 2019 में शादी की थी और उनका एक अठारह महीने का बेटा है।

https://hindi.oneindia.com/news/entertainment/bhabiji-ghar-par-hai-actor-dipesh-bhan-passed-away-asif-sheikh-told-the-reason-696812.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+