'वो मेरी फर्जी न्यूड फोटो कर देगा वायरल' स्वास्तिका मुखर्जी ने इस फिल्म निर्माता पर लगाए आरोप

स्वास्तिका मुखर्जी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शिबपुर‘ के रिलीज के पहले ही एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ‘शिबपुर‘ फिल्म के सह-निर्माता पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Swastika Mukherjee

Swastika Mukherjee: बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शिबपुर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस फिल्म नही बल्कि किसी और वजह से चर्चा में आ गईं। दरअसल फिल्म रिलीज होने से पहले एक्ट्रेस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने 'शिबपुर' फिल्म के सह-निर्माता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बारे में सुनकर एक्ट्रेस के फैंस दंग रह जाएंगे।

क्या है मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान स्वास्तिका मुखर्जी ने उनकी मुलाकात निर्माता संदीप सरकार से हुई थी। लेकिन इस मुलाकात के बाद एक्ट्रेस को धमकी भरे मेल संदीप भेजने लगे। संदीप ने एक्ट्रेस को उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी थी। इसके अलावा एक्ट्रेस संदीप सरकार के एक दोस्त रवीश कुमार का भी मेल आया था। एक्ट्रेस ने बताया कि ये एक हैकर हैं और इन्होंने स्वास्तिका की तस्वीरों को मॉर्फ कर उन्हें अश्लील वेबसाइटों पर अपलोड करने की धमकी दी थी।

ये सब बहुत बेतरतीब ढंग से शुरू हुआ
इतना ही नहीं स्वास्तिक मुखर्जी ने बताया कि, ईमेल के साथ उसने मेरी दो तस्वीरें भी भेजीं जो पूरी तरह से संपादित और नग्न थीं। स्वास्तिका मुखर्जी ने आगे बताया कि ये सब शुरू कैसे हुआ। एक्ट्रेस ने कहा, 'ये सब बहुत बेतरतीब ढंग से शुरू हुआ। शूटिंग और डबिंग के दौरान, मुझे कभी भी संदीप सरकार से नहीं मिलवाया गया। इन सब में एक अन्य सह-निर्माता अजंता सिन्हा रॉय थे, जिन्होंने हमसे बात की, लेकिन तभी अचानक से संदीप सरकार ने मुझे धमकी भरे ईमेल भेजने शुरू कर दिए'।

स्वास्तिका मुखर्जी ने कराई शिकायत दर्ज
इतना ही नहीं स्वास्तिका मुखर्जी ने यह भी खुलासा किया कि, संदीप ने दावा किया था कि वह अमेरिकी नागरिक है और अगर एक्ट्रेस टीम के साथ सहयोग नहीं करती हैं तो वह यूएस कांसुलेट से बात करके यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें अमेरिका का वीजा कभी न मिले। यही वजह थी कि एक्ट्रेस ने फिर कभी फिल्म के प्रमोशन में भाग नहीं लिया। फिलहाल एक्ट्रेस ने मामले को लेकर गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+