सोशल मीडिया पर तस्वीर के चलते बंगाली एक्ट्रेस श्राबंती चटर्जी की बढ़ी मुश्किल, वन्य विभाग ने भेजा नोटिस

कोलकाता, 09 मार्च। बंगाली फिल्म अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें वन्य विभाग की ओर से एक नोटिस भी भेजा गया है। दरअसल 15 फरवरी को श्रावंती ने सोल मीडिया पर एक तस्वीर को शेयर किया था,जिसमे उन्होंने एक मंगूज को हाथ में पकड़ रखा था जोकि चेन से बंधा हुआ था। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के सामने आने के बाद वन्य विभाग ने उन्हें यह नोटिस भेजा है। अगर श्राबंती इस मामले में दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें सात साल तक की सजा हो सकती है।

srabanti

श्राबंती चटर्जी ने के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9, 11, 39, 48ए, 49, 49ए के तहत केस दर्ज किया गया है। इस अधिनियम के तहत विशेष प्रजाति के पौधो और जानवरों को संरक्षित किया जाता है ताकि लोग इन्हें पकड़े ना और ना ही इसे बेचें। श्राबंती से वन्य विभाग ने कोलकात के साल्ट लेक यूनिक में कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद श्रावंती ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया से हटा दिया है।

srabanti

तस्वीर पर विवाद के बाद श्रावंती ने कहा था कि यह मामला जांच का विषय है और इसकी जांच चल रही है,लिहाजा मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हूं। श्राबंती के वकील एसके हबीबुद्दीन ने कहा कि हम अधिकारियों से मिलेंगे और इस पूरे मामले की तस्वीर उनके सामने रखेंगे और तब हमे पता चलेगा कि हमारे ऊपर असल में आरोप क्या है। वहीं वन्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह सिर्फ संरक्षित वन्य जीव को कैद करने का केस नहीं है बल्कि वह एक सेलेब्रिटी हैं वह बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित करती हैं, लिहाजा यह गलत है। उन्हें हमारे साथ जांच में सहयोग करना चाहिए और वन्यजीवों के संरक्षण में हमारी मदद करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+