बंगाली एक्ट्रेस और TMC सांसद नुसरत जहां ने ब्रालेट पहन बनाया वीडियो, बोल्डनेस का लगाया तड़का

टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह ब्रालेट टॉप और कैजुअल पैंट्स में नजर आ रही हैं।

कोलकाता, 13 जूनः बंगाली फिल्मों की ग्लैमरस एक्ट्रेस और पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। टीएमसी सांसद नुसरत जहां कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं तो कभी अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर विवादों में घिर जाती हैं। आपको बता दें कि नुसरत जहां अपनी बोल्ड इमेज के लिए भी लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। नुसरत जहां अपने राजनीतिक और फिल्मी काम काज के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अपनी ग्लैमरस और बोल्ड फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वह अपने बिजी शेड्यूल के साथ-साथ सोशल मीडिया पर रील्स शेयर करती हुईं नजर आती हैं। भी काफी एक्टिव रहती हैं। अभी हाल ही में नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह ब्रालेट टॉप और कैजुअल पैंट्स में नजर आ रही हैं। ये वीडियो और फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ब्रालेट में इंटरनेट पर लगा रहीं आग

आपको बता दें कि नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो और कुछ फोटोज शेयर किए हैं जो खूब वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में नुसरत ब्रालेट और कैजुअल पैंट में कातिलाना पोज दे रही हैं। वह इस वीडियो में बहुत ही सुंदर नजर आ रही हैं। नुसरत ने अपने इस लुक को न्यूड मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। नुसरत का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

वीडियो में दे रहीं कातिलाना पोज

वीडियो में दे रहीं कातिलाना पोज

नुसरत ने सोशल मीडिया पर ब्रालेट पहने हुए अपनी तस्वीरों को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है- हेलो समर। वहीं वीडियो को पस्टर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है- उम्मीद है आप सबका संडे बहुत ही अच्छी बीत रहा है। इस वीडियो में वह बोल्ड एक्प्रेशन्स देती नजर आ रही हैं।

बेडरूम वीडियो हुआ था वायरल

कुछ दिनों पहले ही टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक बेडरूम वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में नुसरत के बेड पर होने वाली सुबह से लेकर पूरे दिन और रात का पूरा रूटीन दिखाया गया था। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नसुरत सुबह किस तरह से अपने बिजी शेड्यूल के बावूजद भी अपनी पर्सनल लाइफ को कैसे खुद से मैनेज करती हैं। नुसरत जहां के इस वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया था।

कैप्शन में लिखी थी ये बात

कैप्शन में लिखी थी ये बात

बेडरूम वीडियो को शेयर करते हुए नुसरत जहां ने कैप्शन में लिखा था- रविवार को घर पर रहना कैसा लगता है... कोई काम नहीं... कोई मेकअप नहीं... कोई तनाव नहीं... और भी बहुत कुछ... चुपके से जाना !!!' इस वीडियो को अब तक काफी बार देखा जा चुका है। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

रिलेशनशिप को लेकर रहीं खबरों में

रिलेशनशिप को लेकर रहीं खबरों में

आपको बता दें कि नुसरत कभी अपनी शादी तो कभी बेटे तो कभी वर्तमान पति यश दासगुप्ता संग अपने रिलेशनशिप को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। फैंस भी उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्सुक दिखाई देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+