शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत से पहले ड्रग केस में फंस चुके हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, कई तो जा चुके हैं जेल
Before Shakti Kapoor's son Siddhant, this Bollywood star has been trapped in a Substance Abuse, many who have gone to jail
मुंबई , 13 जून: दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को कथित तौर पर ड्रग मामले में बेंगलुरु में हिरासत में लिया गया है। शुरूआत की रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरू में एक 'रेव' पार्टी में ड्रग्स लेने संबंधी ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अभिनेता को छह अन्य लोगों के साथ हिरासत में लिया गया। बॉलीवुड की दुनिया बाहर से जितनी चमचमाती दिखती है वो अंदर से उतनी ही काली और खोखली है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग केस के समय ये सच्चाई खुलकर सामने आ चुकी है कि कैसे बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां ड्रग के दलदल में बुरी तरह फंसी हुईं हैं। वहीं इससे पहले कई नामी कलाकारों ने तो खुलकर ड्रग्स कंजप्शन की बात कबूल कर चुके हैं। कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस जेल जा चुके हैं जिनका नाम सुनकर हर कोई हैरान हो गया था।

दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर
सुशांत सिंह से जुड़े ड्रग केस के संबंधी में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड की तीन बड़ी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह से पूछताछ की थी । उन पर भी ड्रग लेने का आरोप चुका है।

रिया चक्रवर्ती
रिया चक्रवर्ती का नाम तो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के जुड़े केस में आया और वो ड्रग केस में जेल भी गई। अभिनेता-वीजे और सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त रिया को उनके भाई शोइक चक्रवर्ती के साथ सितंबर 2020 में इस आरोप में गिरफ्तार किया गया था कि उन्होंने दिवंगत अभिनेता के लिए ड्रग्स की व्यवस्था की थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई।
Recommended Video

भारती सिंह
नवंबर 2020 में कॉमेडियन और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। अधिकारियों को उनके आवास और कार्यालय से उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया था। बाद में इन दोनों को बेल मिल गई थी।

अरमान कोहली और फरदीन खान
अगस्त 2021 में अभिनेता को ड्रग जब्ती मामले में गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी ने उसके घर में 1.2 ग्राम कोकीन मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। 5 मई 2001 को, अभिनेता को एनसीबी ने मुंबई में कोकीन खरीदने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। एक विशेष अदालत ने उन्हें 2012 में मामले में अभियोजन से छूट दी थी।

अर्जुन रामपाल
बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम मैन अर्जुन रामपाल तो सीधे ड्रग केस में शिकंजे में नहीं आए थे लेकिन उनकी पार्टनर गैब्रिएला डिमिट्रिएड्स के भाई ड्रग्स केस में आरोपी पाए गए थे। जिसके बाद एनसीबी ने अर्जुन के घर छापेमारी की थी और एक्टर के खिलाफ सबूत मिले थे और उनका नाम इस केस से जुड़ा था।

ये वो नामी कलाकार जिन्होंने स्वीकारा था कि वो ड्रग्स लेते थे
कंगना रनौत
कंगना रनौत ने सरेआम ये स्वीकार किया था कि वो ड्रग्स यूज करती थीं। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जब ये मुद्दा सुर्खियों में आया तो उन्होंने खुलासा किया था कि करीब 99% बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं। कंगना ने तभी बताया था वो बॉलीवुड में रखते ही ड्रग एडिक्ट थीं। अपने घर से भागने के कुछ सालों में वह फिल्म स्टार बनने के साथ ड्रग एडिक्ट भी बन गई थीं।

संजय दत्त
संजय दत्त अपने करियर के शुरुआती दिनों में ड्रग एडिक्ट थे। उनकी बायोपिक संजू में भी ये खुलासा हुआ है। वह 12 साल तक ड्रग्स का इस्तेमाल किया करते थे। वो सभी तहर का ड्रग का सेवन कर चुके हैं। संजय दत्त के पिता उन्हें रिहैब के लिए अमेरिका लेकर गए थे तब उन्हें वहां ड्रग्स की एक लिस्ट दी गई थी। संजय दत्त ने लिस्ट में दी गई हर एक ड्रग पर टिक किया था क्योंकि वो तब तक सभी ड्रग्स का स्वाद ले चुके थे।

रणवीर कपूर
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने को भी ड्रग्स की लत स्कूल के दिनों से थी। जिसे रणबीर ने खुद एक साक्षात्कार में स्वीकारा था।












Click it and Unblock the Notifications