सलमान खान से पहले मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा को हुआ था डेंगू, निधन के कई दिनों बाद सामने आया था सच
80 साल की उम्र में यश चोपड़ा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन के एक हफ्ते बाद जब बृह्न्मुंबई नगर निगम ने पुष्टि की थी कि फिल्म निर्माता की मौत डेंगू बुखार से हुई।
Yash Chopra infected with Dengue: आज सुबह बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को लेकर खबर मिली कि एक्टर को डेंगू हो गया है। खबर सामने आने के बाद से ही भाईजान के फैंस काफी मायूस हैं। डेंगू के चलते सलमान खान ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की शूटिंग भी कैंसिल कर दी है। एक्टर के डेंगू से संक्रमित होने की खबर पता चलते ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। इस बीच डेंगू के बढ़ते मामले फिर चिंता का विषय बन गए हैं। ऐसे में चलिये बात करते हैं डेंगू से जान गंवाने वाले मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा की।

यश चोपड़ा को हुआ था डेंगू
80 साल की उम्र में यश चोपड़ा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन के एक हफ्ते बाद जब बृह्न्मुंबई नगर निगम ने पुष्टि की, कि फिल्म निर्माता की मौत डेंगू बुखार और उसके चलते शरीर पर हुए असर के कारण हुई है।

BMC ने बताया सच
इससे पहले यश चोपड़ा की मौत को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। लेकिन बीएमसी ने कुछ दिनों बाद बताया था कि यश चोपड़ा के सेट और घर पर पानी के फव्वारों में डेंगू के मच्छर पाए गए थे।

मल्टी ऑर्गन फेलियर बना मौत की वजह
जिस साल यश चोपड़ा की मौत हुई थी, उसी साल डेंगू से चार और मौतें भी हुईं। डेंगू के चलते मल्टी ऑर्गन फेलियन की वजह से निर्माता को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

अस्पताल में कराया गया भर्ती
डेंगू से संक्रमित होने के बाद यश चोपड़ा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने से पहले उन्हें तीन दिनों तक बुखार, सिरदर्द और सांस लेने में तकलीफ थी। उनका इलाज चल रहा था लेकिन हालत खराब होती गई और उनका निधन हो गया।

परेशान हुए सलमान के फैन
बताते चलें कि अक्टूबर के महीने में डेंगू के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। अभिनेता सलमान खान के डेंगू से ग्रसित होने की खबर सामने आने के बाद से फैंस काफी परेशान हो गए हैं। खबर सामने आने के बाद से ही लोग भाईजान के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications