'गजोधर भईया' से पहले फैंस को गमगीन कर गए हैं ये सितारे, सदमे से कम नहीं थी मौत
राजू श्रीवास्तव से पहले भी कई सितारे रहे हैं, जिनकी मौत ने फैंस को गहरा सदमा दिया। इनमें सबके चहेते केके, सिद्धार्थ शुक्ला और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का नाम शामिल है।
मुंबई, 22 सितंबर: सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव खुद दुनिया से रुखसत हो गए। कल दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसे लीं। तकरीबन 45 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद कॉमेडियन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। राजू का सबको छोड़कर चले जाना उनके परिवार समेत फैंस को भी गमगीन कर गया है। राजू से पहले भी इंडस्ट्री में फैंस के कई चहेते सितारों ने सबको उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब वे दुनिया छोड़ गए। आइये जानते हैं उन तमाम सितारों के बारे में...

राजू ने दिया तगड़ा झटका
58 साल की उम्र में राजू श्रीवास्तव का निधन सबके लिए एक झटका है। जिम में वर्कआउट करते हुए राजू बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब राजू सबको छोड़कर जा चुके हैं। उनके परिवार और फैंस के लिए ये क्षण बेहद मुश्किलों भरा है। राजू से पहले भी फैंस के चहेते सितारे उन्हें छोड़कर हमेशा के लिए जा चुके हैं।

केके की हुई थी अचानक मौत
फैंस के दिलों में राज करने वाले केके की मौत के हादसे को कोई कैसे भुला सकता है। कृष्ण कुमारकुन्नथ यानी केके की मौत काफी शॉकिंग थी। लाइव परफॉर्मेंस के दौरान ही सिंगर स्टेज से गिर पड़े थे। इसके बाद जब पोस्टमार्टम हुआ, तो पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया था।

सिद्धार्थ शुक्ला को आया हार्ट अटैक
अपनी फिटनेस पर अकसर ध्यान देने वाले सिद्धार्थ शुक्ला की मौत किसी सदमे से कम नहीं थी। कोई बीमारी ना होने के बाद भी सिद्धार्थ को दिल का दौरा पड़ा और पता चला कि उनकी मौत हो गई थी। एक्टर की मौत से फैंस को तगड़ा झटका लगा।

दुनिया छोड़ गए पुनीत राजकुमार
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की अचानक मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया था। महज 46 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। पुनीत राजकुमार को भी दिल का दौरा पड़ा था।

श्रीदेवी की मौत से लगा सदमा
मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत ने भी सबको हिला कर रख दिया था। एक्ट्रेस की दुबई में हार्ट अटैक से मौत हुई थी। शादी समारोह में शामिल होने गईं श्रीदेवी की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद सबकी चहेती एक्ट्रेस का निधन हो गया।

राज कौशल की मौत से हिल गई थीं मंदिरा
अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल की 49 साल की उम्र में मौत हुई थी। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। अस्पताल ले जाते हुए ही राज ने दम तोड़ दिया था। पेशे से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राज की मौत से उनका परिवार और पत्नी मंदिरा बेदी बुरी तरह टूट गए थे।

अमित मिस्त्री की 47 साल में मौत
अभिनेता अमित मिस्त्री की मौत भी किसी सदमे से कम नहीं थी। 47 साल की उम्र में उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
-
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications