'चंद्रयान-3' के चांद पर उतरने से पहले करीना कपूर खान ने कही ये बात, बोलीं- मैं अपने बेटों के साथ बैठकर देखूंगी
Kareena Kapoor On Chandrayaan-3: इस समय 'चंद्रयान-3' और विक्रम लैंडर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि 'चंद्रयान-3' आगामी 23 अगस्त 2023 की शम को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैडिंग करेगा। वहीं इस समय हर तरफ इस अभियान को लेकर ही चर्चाएं हो रही हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक भी 'चंद्रयान-3' और विक्रम लैंडर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये भारत के लिए गर्व का पल है।
करीना कपूर ने 'चंद्रयान-3' को लेकर कही ये बात
आपको बता दें कि इस समय देशभर से 'चंद्रयान-3' को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये भारत के लिए गर्व का पल है। ये हर भारतीय के लिए एक बहुत बड़े गौरव का पल है। जानकारी के अनुसार चंद्रयान 3 का लाइव टेलिकास्ट यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव दिखाया जाएगा।

करीना कपूर ने कहा- मैं बच्चों के साथ इसे देखूंगी
वहीं दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में करीना कपूर खान ने मीडिया से बात करते हुए 'चंद्रयान 3' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक्ट्रेस ने कहा कि ये भारत के लिए एक महान क्षण साबित होने वाला है और हर भारतीय इसके लिए गर्व महसूस करेगा। हम सभी इसे देखने का इंतजार कर रहे हैं। मैं अपने बेटों के साथ बैठकर इसको जरूर देखूंगी।
23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरेगा 'चंद्रयान-3'
को इससे पहले एक्टर प्रकाश राज ने चंद्रयान-3 और विक्रम लैंडर पर मजाक बनाया था जिसके लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रकाश राज ने गत 20 अगस्त 2023 की रात को ट्विटर पर एक पोस्ट किया था जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने 'चंद्रयान-3' और विक्रम लैंडर को लेकर एक कार्टून शेयर किया था। इस ट्वीट के बाद से ही लोग प्रकाश राज की जमकर आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 आगामी 23 अगस्त 2023 को शाम के 6 बजकर 5 मिनट पर चंद्रमा पर उतरेगा। अंतरिक्ष एजेंसी ने गत 20 अगस्त की सुबह लैंडिंग मॉड्यूल की दूसरी और अंतिम बार गति को कम करने के लिए डीबूस्टिंग (धीमा करने की प्रक्रिया) ऑपरेशन किया था।












Click it and Unblock the Notifications