कैटरीना कैफ और विक्की से पहले बॉलीवुड की ये हसीन जोड़िया भी कर चुकी हैं रॉयल शादी
नई दिल्ली, 01 नवंबर। बॉलीवुड एक्टर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। राजस्थान के पैलेस में उनकी शादी की तैयारियां जोरों पर है। विक्की और कैटरीना की शादी शाही अंदाज में हो रही है। राजस्थान के शाही पैलेस में उनकी शादी पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं ताकि ये शादी यादगार शादी बन सके। इसके साथ ही मंहगे डिजाइनर ड्रेस, जेवरात और वीआईपी मेहमानों के स्वागत के लिए पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। विक्की और कैटरीना पहले एक्टर एक्ट्रेस नहीं हैं जो शाही शादी करने जा रहे हैं इससे पहले भी कई बॉलीवुड हस्तियों ने शादी रचाई जिसकी चर्चा दुनिया भर में हुई।

दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की शादी
इससे पहले दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की शाही शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। । दीपिका-रणवीर ने 6 साल से रिलेशनशिप के बाद 14-15 नवंबर 2018 को इटली के विला डेल बालबियानेलो में डेस्टिनेशन मैरिज की थी। दीपिका और रणवीर ने शादी की थी वहां एक रात का किराया 24 लाख 75 हज़ार रुपये था। इस शादी पर बताया जाता है 95 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की इटली में डेस्टिनेशन मैरिज की थी। लंबे रिलेशन के बाद अनुष्का और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 में थी।अनुष्का के ब्राइडल लहंगे, डिजाइन गहनें और इंगेजमेंट रिंग खूब हाइलाइट हुई थी। दोनों की शादी पर लगभग 90 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
Recommended Video

राज कुन्द्रा और शिल्पा शेट्टी की शादी
राज कु्द्रा और शिल्पा शेट्टी की भी शादी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। शादी को यादगार बनाने के लिए राज कुंद्रा ने पानी की तरह पैसा बहाया था। शिल्पा को जो इंगेजमेंट रिंग पहनाई थी उसकी कीमत करोड़ों में थी। उनकी शादी पर लगभग 80 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। 22 नवंबर 2009 में शादी के बंधन में बंधे थे। हाल ही में दोनों ने शादी की 12वीं सालगिरह मनाई है।

ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के एक्टर बेटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी। इनकी शादी की गिनती रॉयल शोदियों मेंकी जाती है। हालांकि कि अमिताभ ने इन दोनों की शादी में गिने चुने मेहमानों को बुलाया था और उनकी शादी अमिताभ के बंगले प्रतीक्षा में ही हुई थी लेकिन उस समय शादी पर 40 करोड़ खर्च हुए थे।

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के एक्टर बेटे रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने महाराष्ट्रीयन और कैथोलिक रीति-रिवाज से शादी हुई थी। उनकी शादी पर 25 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। पूरे पांच दिन चली ये शादी आज भी लोगों को याद है। दस साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों साल 2012 में शादी के बंधन में बंध गए।

करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी
बॉलीवुड के मशहूर कपूर परिवार की बेटी करीना और पटौदी के नवाब सैफ अली खान की रॉयल शादी ने भी खूब चर्चा बटोरी थी। करीना कपूर और सैफ अली खान 16 अक्तूबर 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी पर लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इन दोनों की शादी के फंग्शन पूरे पांच दिन चला था।
Kylie Jenner ने प्रेगनेंसी की हालत में शेयर की ये नग्न फोटो, सुहाना खान ने दिया रिएक्शन












Click it and Unblock the Notifications