बिना ब्लाउज के साड़ी पहनकर इन हसीनाओं ने मचाई तबाही, इंटरनेट पर लगाई हॉटनेस की आग
विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा जोनस तक ऐसी कई हसीनाएं हैं जिन्होंने देसी आउटफिट में विदेशी तड़का लगाकर उसे रातों-रात फेमस कर दिया।
मुंबई, 22 जूनः ग्लैमर वर्ल्ड में हर कोई अपने यूनिक फैशन सेंस और स्टाइल की वजह से लाइमलाइट पर छाने लगता है। हर कोई स्टाइलिश द्खना चाहता है। सोशल मीडिया से लेकर लोगों के फेस टू फेस सभी प्रेजेंटेबल दिखना चाहते हैं। यही कारण है कि बॉलीवुड की हसीनाएं भी खुद को सबसे अलग दिखाने के लिए कई तरह के फैशन सेंस अपनाती हैं। उनसे हर किसी की उम्मीदें भी बहुत होती हैं। दरअसल आम लोग भी बॉलीवुड हस्तियों को उनके फैशन के मामले में कॉपी करते हैं। बोल्ड वेस्टर्न कपड़ों से लेकर एथनिक आउटफिट्स तक हर कोई एक्ट्रेसेस के लुक्स से इंस्पायर होता है। कई बार एलिगेंट और क्लासी दिखने वाले ऑउटफिट्स में जब ये हसीनाएं ग्लैमर और हॉटनेस का तड़का लगाती हैं, तो बात ही कुछ और हो जाती है। विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा जोनस तक ऐसी कई हसीनाएं हैं जिन्होंने देसी आउटफिट में विदेशी तड़का लगाकर उसे रातों-रात फेमस कर दिया। आइए आपको बताते हैं ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी ऐसी ही कुछ हसीनाओं के बारे में जिन्होंने बिना ब्लाउज के साड़ी पहनकर इंटरनेट पर तबाही मचा दी है।

ऐश्वर्या राय बच्चन
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ऐश्वर्या राय बच्चन का आता है। वह साल 2003 में रिलीज हुई बांग्ला फिल्म 'चोखेर बाली' में बिना ब्लाउज के साड़ी पहने नजर आई थीं। इस फिल्म में ऐश्वर्या ने एक से बढ़कर एक साड़ियां पहनीं, लेकिन सभी साड़ियां बिना ब्लाउज के पहनी थीं। अपने इस फैशन को लेकर वह सुर्खियों में छा गई थीं। दरअसल उन्हें इस फिल्म के लिए बंगाली रिचुअल के आधार पर तैयार किया गया था। आपको बता दें कि इस बांग्ला फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक विधवा महिला का किरदार निभाया था, जिसके लिए उनके सारे ऑउटफिट बंगाली डिजाइनर जॉय मित्रा ने डिजाइन किए गए थे।

प्रियंका चोपड़ा जोनस
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाओं का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी उन हसीनाओं में से एक रह चुकी हैं, जिन्होंने बिना ब्लाउज के साड़ी पहनकर इंटरनेट पर आग लगा दी थी। दरअसल अपनी शादी के कुछ महीनों बाद प्रियंका चोपड़ा ने 'इनस्टाइल मैगजीन' के लिए एक हॉट फोटोशूट करवाया था, जिसके लिए उन्होंने भारत के फेमस फैशन डिजाइनर तरुण तहलियानी के कलेक्शन से गोल्डन कलर की सीक्वेंस साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने ब्लाउज कैरी नहीं किया था। फोटो में प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी बैक को फ्लॉन्ट करते हुए कातिलाना पोज देते हुए नजर आई थीं। हालांकि इसके लेकर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया था।

मीरा राजपूत कपूर
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर भले ही इंडस्ट्री में काम न करती हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी जगह बनाने के लिए हॉटनेस से भरे फोटोशूट करवाती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने पल्लू को कंधे पर रखकर बिन ब्लाउज वाली साड़ी में सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। दरअसल, इंडियन फेमस फैशन डिजाइनर जयंती रेड्डी ने अपने कलेक्शन 2022 को पेश करने के लिए मीरा राजपूत कपूर को चुना था। मीरा ने डस्टी रोज पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। मीरा राजपूत ने साड़ी के साथ किसी तरह का कोई ब्लाउज कैरी नहीं किया था। वह इस तस्वीर में काफी बोलेड नजर आ रही थीं।

मौनी रॉय
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी बिना ब्लाउज के साड़ी पहनकर लोगों को हैरान कर दिया था। मौनी रॉय ने अपनी शादी से कुछ समय पहले अपने घर की छत पर एक फोटोशूट कराया था, जिसके लिए उन्होंने हरे रंग की सिल्क की साड़ी पहनी थी। साड़ी पर गोल्डन जरी वर्क का फ्लोरल पैटर्न नजर आ रहा था, जिसके साथ मैचिंग का हेवी इंट्रीकेट बॉर्डर भी दिया गया था। अपने इस लुक में बोल्डनेस का एलिमेंट ऐड करने के लिए मौनी ने इसे बिना ब्लाउज के ही पहना था। इस तस्वीर में उन्होंने अपने बैक पोर्शन को रिवीलिंग रखते हुए बखूबी फलॉन्ट किया था।

पवित्र पुनिया
बिग बॉस में हिस्सा लेकर टीवी पर फेमस हुई एक्ट्रेस पवित्र पुनिया ने भी बिना ब्लाउज के साड़ी पहनकर सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी थी। मशहूर टीवी एक्ट्रेस पवित्र पुनिया अपने नेगेटिव किरदार के लिए जानी जाती हैं लेकिन उनका बोल्ड अंदाज भी लोगों को खूब पसंद है। वह एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और लोगों को बीच बीच में अपनी हॉटनेस का उदाहरण देती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने बिना ब्लाउज के साड़ी पहनकर लोगों के सामने अपना बैक फ्लॉन्ट किया था। आपको बता दें कि उनकी पीठ पर काफी बड़ा टैटू बना हुआ है जो उनकी बोल्डनेस को और बढ़ाता है।












Click it and Unblock the Notifications