नेशनल टीवी पर कंपोजर अमाल मलिक ने लांघी बदतमीजी की सारी हदें, फरहाना के हाथ से थाली छीन की घिनौनी हरकत
Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 का कैप्टेंसी टास्क इस बार जबरदस्त ड्रामा लेकर आया है। टास्क के चलते घर में रिश्ते बिगड़ते नजर आ रहे हैं और भावनाओं की तीव्र टकराहट देखने को मिल रही है। टास्क के दौरान घरवालों को अपने परिजनों की चिट्ठियां मिलीं, जिन्हें बचाना या नष्ट करना, कैप्टन बनने की शर्त थी।
फरहाना भट्ट ने अपनी कैप्टेंसी के लिए नीलम की चिट्ठी को शेडर में डाल दिया, जिससे नीलम टूट गईं और घर का माहौल गरमा गया। तान्या और शहबाज ने नाराजगी जताते हुए फरहाना से कहा, "तू चला ले अपनी कैप्टेंसी।" वहीं, कुनिका ने भावुक नीलम को ढांढस बंधाया।

अमाल मलिक का फूटा गुस्सा
इस घटना के बाद अमाल मलिक ने फरहाना पर जमकर गुस्सा निकाला। प्रोमो में दिखाया गया है कि जब फरहाना खाना खा रही थीं, तो अमाल ने उन पर तंज कसते हुए कहा, "जहर उगलने के बाद खाने का मन है? थोड़ी तो शर्म करो।" फरहाना चुपचाप अपना खाना खाती हैं और जवाब में कहती हैं, बाद में। इसके बाद अमाल फरहाना की तरफ बढ़ता है और थाली उठाकर सिंक में फेंकता है। जिसके बाद वह टूट गई। इतना ही नहीं, उसे रोकने के लिए नीलम, तान्या और बाकी घरवाले भी आते हैं। लेकिन अमाल तान्या को भी बुरी तरह धक्का देता है। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक फरहाना की तरफ से कोई बड़ा रिएक्शन नहीं देखा गया है।
सोशल मीडिया पर उठा सवाल
प्रोमो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने अमाल के बर्ताव को असभ्य और अपमानजनक बताया। एक यूजर ने लिखा, "खाने की प्लेट फेंकना बेहद गलत है। क्या सलमान वीकेंड के वार में इसे नजरअंदाज करेंगे?" वहीं, कुछ यूजर्स ने फरहाना भट्ट की हिम्मत और गेम प्ले की तारीफ की। एक ने लिखा, "फरहाना इस सीज़न की सबसे दमदार कंटेस्टेंट हैं," जबकि दूसरे ने कहा, "वो पूरी तरह बिग बॉस की फुल पैकेज हैं।" वहीं, कुछ कह रहे हैं कि अमाल ने फरहाना के साथ ऐसा कर दिया। लेकिन अगर उसकी जगह अभिषेक होता तो भीगी बिल्ली की तरह चुपचाप बैठे रहता।












Click it and Unblock the Notifications