Bawaal Teaser: 'बवाल' का इमोशनल टीजर हुआ रिलीज, दिखेगी वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की दर्दभरी लव स्टोरी
Bawaal Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म के जरिए लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। आज उनकी अपकमिंग फिल्म 'बवाल' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ये जोड़ी पहली बार इस फिल्म के जरिए एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करेगी। आपको बता दें कि फिल्म 'बवाल' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।
फिल्म मेकर्स ने आज 'बवाल' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद लोग काफी खुश हो गए हैं। फिल्म का टीजर लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। लोगों की मानें तो फिल्म के टीजर ने लोगों का उत्साह काफी बढ़ा दिया है। लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म 'बवाल' का टीजर रिलीज
फिल्म 'बवाल' के टीजर की शुरुआत जाह्नवी कपूर के ग्लैमरस अंदाज से होती है। वहीं वरुण धवन उन्हें चुपके-चुपके देखते नजर आते हैं। दोनों को देखकर साफ पता चल जाता है कि ये एक लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है जो दर्शकों को रुलाने वाली है। टीजर के अंत में दिखाया जाता है कि जाह्नवी कपूर को कुछ लोग जबरन अपने साथ ले जा रहे हैं। जाह्नवी उस सीन में जिस तरह से रो रही हैं वो किसी को भी इमोशनल कर सकता है।
टीजर में नजर आया जाह्नवी का इमोशन
टीजर में जाह्नवी कपूर कहती हैं- मैंने अपने रिश्ते को समझने में इतना वक्त लगा दिया, जब समझा तब खोने का वक्त आ गया था। इसी के साथ स्क्रीन पर लिखा हुआ आता है- प्यार इतनी आसानी से नहीं मिल जाता है। आपको बता दें कि फिल्म बवाल के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं। ये फिल्म आगामी 21 जुलाई 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो होगी। देखें टीजर-
पेरिस में हुई है फिल्म की शूटिंग
जानकारी के अनुसार इस फिल्म में वरुण धवन एक टीचर बने हैं। ये दूसरे विश्व युद्ध के दौरान की एक वल स्टोरी है, जो दर्शकों को इमोशनल कर देगी। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पेरिस में हुई है। ऐसे में इस फिल्म की स्क्रीनिंग आइफेल टावर पर हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications