Bigg Boss 19: सलमान खान के घर में हुआ शॉकिंग एविक्शन, इस स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट को किया बेघर

सलमान खान का लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हर हफ्ते की तरह इस बार भी शो में नॉमिनेशन ड्रामा देखने को मिला। इस हफ्ते बेघर होने के लिए चार प्रतियोगियों - नेहल चुडासमा, बसीर अली, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना - को नॉमिनेट किया गया था। हालांकि, वोटिंग के बाद नेहल चुडासमा और बसीर अली को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

Baseer Ali

बसीर अली के एलिमिनेशन पर फैंस का गुस्सा फूटा
बसीर अली के बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने अपना गुस्सा जाहिर किया। कई फैंस ने मेकर्स पर पक्षपात के आरोप लगाए और कहा कि 'बिग बॉस 19' अब निष्पक्ष नहीं रहा। कुछ दर्शकों का मानना था कि शो में अभी भी ऐसे कंटेस्टेंट मौजूद हैं जो बसीर से कम deserving हैं, फिर भी उन्हें बचा लिया गया।

एक यूज़र ने ट्वीट किया, "इतिहास याद रखेगा कि कलर्स टीवी ने सबसे बड़ी गलती की है। आपने सबसे सक्षम खिलाड़ी को बाहर कर दिया।" वहीं, एक अन्य यूज़र ने उमर रियाज़ के सीज़न का ज़िक्र करते हुए लिखा, "यह अब तक का सबसे गलत एलिमिनेशन है। बसीर टॉप 5 के लायक थे, लेकिन उन्हें 13वें स्थान पर निकाल दिया गया।"

फैंस ने उठाई दोबारा मौका देने की मांग
कुछ दर्शकों ने उम्मीद जताई कि बसीर को सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा या उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए फिर से मौका मिलेगा। एक फैन ने लिखा, "बसीर में गेम जीतने का जज़्बा था, लेकिन अमाल के ग्रुप में रहकर उन्होंने खुद का गेम कमजोर कर लिया। फिर भी वह टॉप 5 के योग्य थे।"

सोशल मीडिया पर छाया #BringBackBaseer ट्रेंड
बसीर के समर्थन में ट्विटर (X) पर #BringBackBaseer ट्रेंड करने लगा। कई यूज़र्स ने लिखा कि अगर यह खबर सच है, तो यह शो पिछले सीज़न की तरह ही कॉपी-पेस्ट बन गया है, जहाँ विनर पहले से तय था। दर्शक अब मेकर्स से पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले एपिसोड में कुछ बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+