टीवी का मोस्ट फेवरेट कपल Barkha Bisht और Indraneil Sengupta लेंगे तलाक, टूटेगा 15 साल पुराना रिश्ता
टीवी के मोस्ट फेवरेट कपल बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता पिछले 2 वर्षों से अलग रह रहे थे। अब दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।

Barkha Indraneil Divorce: छोटे पर्दे के सबसे चर्चित कपल रह चुके बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता की शादी में अब दरार आ गई है। शादी के 13 साल बाद अब दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। यह कपल पिछले दो वर्षों से अलग रह रहा था। अब बरखा ने इंद्रनील संग अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी है।
तलाक पर बोलीं बरखा बिष्ट
बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता के बीच दरार आने की खबर पहले से थी। अभी तक दोनों ने इन खबरों का खंडन किया था। लेकिन अब बरखा बिष्ट ने कंफर्म कर दिया है कि दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं और वह फिलहाल अकेले अपनी 11 साल की बेटी मीरा की परवरिश कर रही हैं।
जल्द ही लेने वाले हैं तलाक
ई-टाइम्स को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में बरखा बिष्ट ने अपने तलाक पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा, "हां, जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. यह मेरी जिंदगी के सबसे कठिन फैसलों में से एक रहा है। मैं एक सिंगल मदर हूं और मेरी बेटी मीरा मेरी पहली प्रायोरिटी है। मैं ओटीटी में अच्छा काम कर रही हूं। मैं टीवी और फिल्मों में अच्छे प्रोजेक्ट्स के लिए हमेशा तैयार हूं।"
क्यों लिया कपल ने तलाक का फैसला?
हालांकि इंटरव्यू के दौरान जब एक्ट्रेस से तलाक की वजह पूछी गई तो उन्होंने बताने से साफ इंकार कर दिया। रिपोर्ट्स की माने तो, बरखा बिष्ट की नजदीकियां अभिनेता आशीष शर्मा से बढ़ने लगीं। जिन्होंने साथ निभाना साथियां में लीड रोल निभाया है। यही वजह है कि बरखा और इंद्रनील के बीच दूरियां आ गई। हालांकि इस पर अब तक कपल की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता की लव स्टोरी प्यार के दो नाम: एक राधा, एक श्याम के सेट से शुरू हुई। दोनों के मुलाकातें प्यार में बदल गई और फिर कपल ने साल 2008 में शादी कर ली। इसके बाद साल 2021 में दोनों के बीच दूरियां आने लगी और इंद्रनील तभी से अलग रहने लगे। खैर दोनों का तलाक की खबर सुनकर फैंस काफी निराश हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications