बप्पी लहरी के वो 10 लोकप्रिय गाने, जिनके लिए उन्हें हमेशा किया जाएगा याद
बप्पी लहरी के वो 10 लोकप्रिय गाने, जिनके लिए उन्हें हमेशा किया जाएगा याद
मुंबई, 16 फरवरी: 69 साल की उम्र में बॉलीवुड के दिग्गज संगीत निर्देशक और गायक बप्पी लहरी का निधन हो गया। बप्पी लहरी का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांसे लीं। बप्पी लहरी के निधन की खबर आते ही पूरा देश स्तब्ध रह गया। बप्पी लहरी ने कई सुपरहिट फिल्मों में संगीत दिया था।

बांगला सिनेमा से बप्पी ने की थी शरुआत
हालांकि, बप्पी लहरी ने गायकी की शुरुआत तो बांगला सिनेमा से की थी, लेकिन उन्हें पहचान मिली बॉलीवुड से। उन्हें हिंदी सिनेमा में डिस्को किंग के नाम से जाना जाता है। बता दें, बप्पी लहरी का जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। बप्पी के पिता अपरेश लाहिड़ी और मां बन्सारी लाहिड़ी ने उन्हें अलोकेश लाहिड़ी नाम दिया था।

पिछले एक महीने से चल रहा था बप्पी लहरी इलाज
वो पिछले पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर दीपक नामजोशी ने बताया कि सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत एक बार फिर से अचानक बिगड़ गई और उनके घर पर एक डॉक्टर को बुलाया गया। जिसके बाद बप्पी लहरी को फिर से अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। बप्पी लहरी को कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं थीं।

'दे दे प्यार दे' जैसे गानों से हिट हुए थे बप्पी
बप्पी लहरी ने कई सुपरहिट फिल्मों में संगीत दिया था। उन्होंन फिल्म बागी-3 में भी संगीत दिया था। बप्पी लहरी को उन गायकों में गिना जाता है, जिन्होंने बॉलीवुड में डिस्को को पहचन दी। उन्होंने कई गाने भी गाए, जिसमे चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, तुम्हारा प्यार चाहिए, मुझे जीने के लिए, डिस्को डांसर, शराबी काफी सुपरहिट हुए थे।

आइए जानते है बप्पी दा के सदाबहार गाने
फिल्म बागी-3 में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के लिए बप्पी दा ने भंकस गाना गाया था थो जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। आइए जानते है उनके सदाबहार गाने, जिनके लिए उन्हें हमेशा किया जाएगा याद..।

ये हैं बप्पी दा के सदाबहार गाने
- 'इन्तहा हो गई, इंतज़ार की आई न कुछ खबर, मेरे यार की' ये गाना फिल्म शराबी का है।
- 'याद आ रहा है तेरा प्यार।' ये गाना 1982 में आई हिंदी फिल्म डिस्को डांसर का है।
- 'आज रपट जायें तो हमें ना उठइयो'। ये गाना 1982 में आई फिल्म नमक हलाल का है।
- 'यार बिना चैन कहां रे, प्यार बिना चैन कहां रे'। ये गाना 1985 में आई फिल्म साहेब का है।
- 'तम्मा-तम्मा'। ये गाना 1990 में आई फिल्म थानेदार का है।
- 'जवानी जान-ए-मन हसीन दिलरुबा'। ये गाना 1982 में आई फिल्म नमक हलाल का है।
- दे दे प्यार दे प्यार दे। ये गाना 1984 में आई फिल्म शराबी का है।
- जिम्मी जिम्मी जिम्मी आजा आजा आजा। ये गाना 1982 में आई हिंदी फिल्म डिस्को डांसर का है।
- बंबई से आया मेरा दोस्त, दोस्त को सलाम करो। ये गाना 1997 में आई फिल्म आप की खातिर का है।












Click it and Unblock the Notifications