बालिका वधु की 'आनंदी' ने बॉयफ्रेंड से कर ली गुपचुप शादी! एक्ट्रेस ने खुद बताया सच, कहा- 'हम 4 साल से...'
Avika Gor: टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का रोल निभाकर घर-घर फेमस हुईं एक्ट्रेस अविका गौर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए।
अविका गौर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। खबरें आ रही थीं कि एक्ट्रेस अपने से 18 साल बड़े शख्स को डेट कर रही हैं। साथ ही ये भी दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड संग गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि अब खुद अविका ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

हर्ष लिम्बाचिया को दिए इंटरव्यू में अविका गौर ने कहा कि, 'मैं और मिलिंद चंदवानी एक-दूसरे को चार साल से डेट कर रहे हैं। वह हमारी इंडस्ट्री से नहीं हैं लेकिन वह जॉब करते हैं। इसके अलावा उनका एक एनजीओ भी है। हमारा रिश्ता तब शुरू तो हम शुरूआत के छह महीने सिर्फ फ्रेंडजोन में थे। हमने अपने रिश्ते में कभी जल्दबाजी नहीं की।'
अविका गौर ने आगे कहा कि, 'हम दोनों का मानना है कि रिश्ते में कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। यही वजह है कि दोस्त रहने के 6 महीने बाद मिलिंद ने मुझे प्रपोज किया था। मिलिंद का स्वभाव बहुत ही अच्छा है और यही वजह है कि मैं मन ही मन उनसे शादी कर चुकी हूं। मेरा तो मन करता है कि मैं उनसे आज ही शादी कर लूं। लेकिन मिलिंद को लगता है कि अभी हमें और समय लेना चाहिए।'
बता दें कि, बालिका वधु सीरियल के बाद अविका गौर टीवी सीरियल ससुराल सिमर का में नजर आई थीं। जिसमें उनका नाम एक्टर मनीष रायसिंघन के साथ जोड़ा गया था। हालांकि बाद में दोनों ने इन अफवाहों खारिज कर दिया था। टीवी इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने के बाद अब अविका गौर फिल्मों में कदम रख चुकी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 1920 रिलीज हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications