'बालिका वधू' की छोटी आनंदी को ये क्या हुआ? फंक्शन में आई तो फैंस के लिए पहचानना मुश्किल, आखिर क्या हुई बात...

Balika Vadhu actress Avika Gor: पॉपुलर टीवी शो 'बालिका वधू' की छोटी सी 'आनंदी' तो आपको याद ही होगी। एक्ट्रेस ने अपने शानदार रोल से लाखों फैंस के दिलों पर राज किया है। मगर अब आनंदी वैसी ही छोटी क्यूट आनंदी नहीं रहीं बल्कि काफी बड़ी हो चुकी हैं। लेकिन हाल ही में जब वे एक फंक्शन में दिखीं तो फैंस उन्हें देखकर काफी हैरान हो गए।

दरअसल, 12 अप्रैल को अविका गौर आनंद पंडित की बेटी ऐश्वर्या के रिसेप्शन में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने एंब्रॉइडरी वाला एक ब्लेजर पहना हुआ था और ब्लैक पैंट भी कैरी किया हुआ था। अविका लग तो बेहद खूबसूरत रही थीं मगर साथ ही उन्हें पहचानना भी काफी मुश्किल हो गया, जब फैंस को उनका चेहरा काफी अलग सा दिखा।

Balika Vadhu

अब इस फंक्शन से अविका के कई वीडियोज और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो काफी चौंकाने वाले भी हैं। हर कोई यही सोच रहा है कि आखिर अविका ने अपने चेहरे के साथ क्या किया.. उनकी मासूमियत तो जैसे छिन सी गई। वहीं कई लोगों का मानना था कि अविका ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। इसी वजह से वे देखने में काफी अलग सी लग रही हैं।

एक यूजर ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आ रहा कि इंडस्ट्री में लोग नेचुरल क्यों नहीं रहना चाहते। हर कोई दूसरों से अलग दिखने के चक्कर में अपने चेहरे की सर्जरी करवा रहा है। कोई अपने साथ कुछ कर रहा है तो कोई कुछ। पता नहीं क्या ही चल रहा है।

अविका गौर की कुछ तस्वीरें रेडिट पर भी शेयर हो रही हैं, जहां ये लोगों के बीच बहस का मुद्दा भी बन गईं। इस दौरान एक यूजर ने कहा कि क्या अविका ने लिप प्लंब करवाए हैं? क्या उन्हें लिप प्लंबर्स मिले हैं? एक ने यहां भी कहा कि उन्होंने ब्यूटी सर्जरी करवाई है और ये बात उनका चेहरे देखने से साफ लग रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+