'बजरंगी भाईजान' की को-एक्ट्रेस पाई-पाई को मोहताज, दर-दर भटकने पर हुईं मजबूर
नई दिल्ली, 18 अगस्त: पिछले साल जब कोरोना महामारी ने देश में दस्तक दी, तो उसने सिनेमा जगत को भी बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया। फिल्में नहीं रिलीज होने से बड़े स्टार्स को तो कोई फर्क नहीं पड़ा, लेकिन साइड रोल करने वाले को-एक्टर और जूनियर आर्टिस्ट की कमर टूट गई। किसी जमाने में सलमान खान जैसे बड़े स्टार के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस सुनीता शिरोले की भी वित्तीय हालत बहुत ज्यादा खराब है।

नहीं दे पाईं किराया
सुनीता के मुताबिक उनकी उम्र 85 साल हो गई है। वो पहले एक फ्लैट में पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही थीं, लेकिन तीन महीने तक किराए का भुगतान नहीं कर सकीं, क्योंकि उनके पास पैसे नहीं बचे थे। ऐसे में अब वो अपने साथ की एक्ट्रेस नुपुर अलंकार के घर पर रह रही हैं। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया, क्योंकि उन्होंने नुपुर के यहां उनके रहने का प्रबंध करवाया।

अस्पताल में टूटा पैर
एक एंटरटेनमेंट न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए सुनीता ने कहा कि मैं महामारी आने तक काम कर रही थी। इसके बाद उन्होंने खुद को जिंदा रखने के लिए पूरी बचत खर्च कर डाली। फिर एक बार उन्हें किडनी में इंफेक्शन और घुटने में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके बाद अस्पताल में ही वो गिर गईं, जिससे उनका बायां पैर टूट गया। इस वजह से वो झुक नहीं सकती हैं। साथ ही उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई है।

करना चाहती हैं काम
अपना दर्द बयां करते हुए सुनीता ने आगे कहा कि मैं काम करना चाहती हूं, क्योंकि मुझे पैसों की जरूरत है, लेकिन वो चलने में असमर्थ हैं। जब तक उनका शरीर साथ नहीं देता, तब तक उनको आर्थिक मदद की जरूरत है। उनके मुताबिक अपने करियर के अच्छे दिनों में उन्होंने बहुत कुछ कमाया और जरूरतमंदों की मदद की। उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन वो खुद सड़क पर आ जाएंगी।

गोदाम में लगी आग
सुनीता ने अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा एक बिजनेस में लगा दिया था। उसमें उनके पति का भी निवेश था। एक दिन गोदाम में आग लग गई और उन्होंने सब कुछ खो दिया। इसके बाद 2003 में उनके पति का निधन भी हो गया। जिस वजह से आज उनकी ये स्थिति हुई है। वो आज दुनिया के रहमों करम पर ही जिंदा हैं।

इन फिल्मों में किया कामे
सुनीता ने सलमान खान के साथ बजरंगी भाईजान में काम किया था। इसके अलावा वो छोट-अज इस्को, कल तेरेको (2004), किसना: द वॉरियर पोएट (2005), शापित (2010), द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002), मेड इन चाइना जैसी फिल्मों में अहम रोल दिया किया। सुनीता टीवी सीरियल किस देश में है मेरा दिल, मिसेज कौशिक की पांच बहुएं आदि में भी अभिनय कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications