Bajrangi Bhaijaan 2: क्या सलमान खान कर रहे हैं 'बजरंगी भाईजान 2' की तैयारी? जानें कब रिलीज होगी ये फिल्म
Bajrangi Bhaijaan 2: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। जब से सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई है, तब से लोग उनके बारे में चर्चा कर रहे हैं। हालांकि गैलेक्सी के बार फायरिंग करने वाले दोों शूटर्स को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पूछताछ जारी है।
फिल्म 'बजरंगी भाईजान 2' की तैयारी
वहीं इस समय सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंकदर' को लेकर भी सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसी बीच खबर है कि सलमान खान फिल्म 'बजरंगी भाईजान 2' में भी नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी।

सलमान खान फिल्म में आ सकते हैं नजर
ऐसे में अब सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि वह फिल्म 'बजरंगी भाईजान 2' में नजर आ सकते हैं। फैंस को भी इस फिल्म के सीक्वल का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।
'बजरंगी भाईजान 2' की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'बजरंगी भाईजान 2' की स्क्रिप्ट अब पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी सलमान खान की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। हाल ही में आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'रुसलान' के प्रमोशनल इवेंट में, प्रोड्यूसर केके राधामोहन ने एक बड़ा खुलासा किया था। प्रोड्यूसर ने कहा था कि फिल्म 'बजरंगी भाईजान 2' की स्क्रिप्ट तैयार है। ये स्क्रिप्ट जल्द ही सलमान खान को सुनाई जाएगी। इस खबर के बाद से सलमान खान फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
'बजरंगी भाईजान' ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े थे कई रिकॉर्ड
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के अलावा हर्षाली मल्होत्रा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और करीना कपूर नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications