Bagheera movie trailer: सामने आई श्री मुरली की फिल्म बघीरा के ट्रेलर की रिलीज़ डेट, इस दिन धूम मचाएगी फिल्म
यश की KGF वाला होम्बेल फिल्म्स की की बघीरा के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। बीते ही दिन मेकर्स ने इस फिल्म से पहला गाना भी रिलीज़ किया था। इसके बाद से फिल्म का बज़ बढ़ गया। साथ ही अब दर्शक ट्रेलर के लिए एक्साइटेड हो रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर की रिलीज़ डेट होम्बेल फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया से पोस्ट शेयर कर दी है।
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, तैयार हो जाइए! 3 दिनों में तलाश शुरू होगी। बघीरा का ट्रेलर 21 अक्टूबर को सुबह 9:36 बजे आएगा। होमबेल फिल्म्स बघीरा का निर्देशन डॉ. सूरी ने किया है और इसे प्रशांत नील ने लिखा है। इस फिल्म श्री मुरली, रुकमणि वसंत और प्रकाश राज अहम रोल में हैं। बघीरा का टीज़र भी श्री मुरली के जन्मदिन पर रिलीज़ किया गया था।

इसी महीने रिलीज़ होगी फिल्म
इस टीज़र में श्री मुरली पूरी तरह से काले कपड़ों में ढके हुए दिखाई देते हैं। बस उनकी आंखे ही दिखाई देती हैं। हालांकि वो इस फिल्म में पुलिस वाले के किरदार में दिखाई देंगे। होम्बेल फिल्म की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए मेकर्स को बघीरा से भी खूब उम्मीदें हैं। बघीरा 31 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। साउथ में इस फिल्म के लिए चुनौती नहीं है। लेकिन नॉर्थ में इसके लिए खासी चुनौती हैं। क्योंकि 1 नवंबर को भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन रिलीज़ हो रही हैं। ऐसे में हिंदी पट्टी में बघीरा का बिजनेस काफी मुश्किलों में दिखाई पड़ता है।
इन फिल्मों पर चल रहा काम
अब देखना ये होगा कि साउथ में फिल्म का बिजनेस कुछ कमाल कर पाता है या नहीं। क्योंकि साउथ में भी हिंदी फिल्मों के फैंस हैं। बघीरा के अलावा भी होम्बेल फिल्म के पास कांतारा प्रिक्वल, सालार: पार्ट 2 और केजीएफ 3 भी पाइपलाइन में हैं। फिलहाल इन फिल्मों पर काम चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications