Badshah का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस को लगा झटका, किया तगड़ा वेट लॉस, फैंस बोले-'एपी ढिल्लों लग रहा'
Badshah: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह ने अपने नए लुक से फैंस को चौंका दिया है। हाल ही में उन्होंने अपने क्लोदिंग ब्रांड के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने कलेक्शन का प्रमोशन कर रहे थे। लेकिन फैंस का ध्यान उनके नए लुक पर गया, क्योंकि सिंगर ने काफी वजन कम कर लिया।
बादशाह के वायरल हो रहे इस वी़डियो में उन्होंने ब्लैक टैंक टॉप और थर्मल पहने नजर आ रहे हैं, जिसमें वह काफी फिट नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए सनग्लासेस भी लगाए। उनके इस बदलाव को देखकर फैंस ने मिला-जुला रिएक्शन दिया। कुछ लोगों ने उनकी फिटनेस जर्नी की तारीफ की, तो वहीं कुछ लोगों ने सिंगर का मजाक उड़ाया।

बादशाह के कम वजन को देख कुछ लोग ये दावा कर रहे हैं कि उन्होंने वजन कम करने की वजह 'ओज़ेम्पिक' (Ozempic) नाम की मशहूर दवा को बताया, जो इन दिनों हॉलीवुड और बॉलीवुड में चर्चा में है। इसके अलावा कुछ फैंस बादशाह की तुलना पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों से कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया, "एक मिनट, ये बादशाह हैं या एपी ढिल्लों?" एक और यूजर ने लिखा, "मुझे ही ऐसा लग रहा है, या ये सच में एपी ढिल्लों जैसे दिख रहे हैं?" एक ने कहा, "भाई, पूरी तरह से एपी ढिल्लों की कॉपी लग रहे हैं!"
इसके अलावा, कुछ फैंस ने यह भी अंदाजा लगाया कि क्या बादशाह ने 'ओज़ेम्पिक' दवा का इस्तेमाल किया है। एक यूजर ने लिखा, "पहले हॉलीवुड, अब बॉलीवुड-सबको ओज़ेम्पिक का जुनून चढ़ा हुआ है!" वहीं, एक अन्य फैन ने कहा, "ओज़ेम्पिक: बॉलीवुड की नई पसंद!"
एक रेडिट यूजर ने बादशाह की वेट लॉस जर्नी की तुलना फिल्ममेकर करण जौहर से की, जो हाल ही में काफी दुबले हो गए हैं। यूजर ने लिखा, "पहले करण जौहर, अब बादशाह-क्या सब ओज़ेम्पिक ले रहे हैं?" हालांकि, कुछ लोगों ने इस बात का खंडन भी किया और कहा कि बादशाह की बॉडी लैंग्वेज से ऐसा नहीं लग रहा कि उन्होंने कोई दवा ली हो। एक यूजर ने लिखा, "अगर वह हेल्दी रहना चाहते हैं तो इसमें क्या गलत है?"
बता दें, यह पहली बार नहीं है जब बादशाह अपने वजन घटाने को लेकर चर्चा में आए हैं। साल 2022 में भी उन्होंने अपने हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर बात की थी। सिंगर ने बताया था कि उन्हें स्लीप एपनिया की समस्या है, जिसकी वजह से उन्होंने अपनी हेल्थ का ध्यान रखना शुरू किया और खाने-पीने की आदतों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Badshah के गाने से शिव भक्त आहत, बोले- जब तक माफी नहीं, तब तक इंदौर में एंट्री नहीं












Click it and Unblock the Notifications