'भोलेनाथ विवाद' पर बादशाह ने मांगी माफी, कहा- अनजाने में भी नहीं कर सकता ऐसा, 'सनक' गाने पर क्यों मचा बवाल?

Badshah Sanak Song controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह के हाल ही में रिलीज हुए सॉन्ग सनक को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी साल रिलीज हुए उनके गाने 'सनक' में 'भोलेनाथ' शब्द का इस्तेमाल किया गया है।

Badshah Sanak Song controversy

Badshah Sanak Song controversy: 'डीजे वाले बाबू' और 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' जैसे गानों से मशहूर होने वाले रैपर बादशाह इन दिनों विवादों में हैं। बादशाह अपने रिलीज हुए गाने 'सनक' को लेकर मुश्किलों में हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हिंदूवादी संगठन ने गाने में ''भोलेनाथ'' शब्द का इस्तेमाल करने के लिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। विवाद बढ़ने के बाद अब बादशाह ने माफी मांगी है।

सनक गाने में एक लाइन है, 'भोलेनाथ के साथ मेरी बनती है सही...', जिसको लेकर बादशाह की आलोचना की जा रही है। बादशाह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते अपने फैंस से माफी मांगी है। रैपर बादशाह ने कहा है कि वह अनजाने में भी ऐसी गलती नहीं कर सकते हैं। बादशाह ने ये भी विश्वास दिलाया है कि वो 'सनक' गाने के लिरिक्स को ही पूरा बदल देंगे।

बादशाह बोले- मैं कभी ऐसी गलती नहीं कर सकता...

बादशाह ने माफी मांगते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ''मुझे हाल ही में पता चला है कि मेरी हालिया रिलीज में से एक 'सनक' ने कुछ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। मैं कभी भी जानबूझकर या अनजाने में किसी को ठेस नहीं पहुंचा सकता हूं। मैं अपनी आर्टिस्टिक क्रिएशन्स और म्यूजिकल कंपोजिशन्स के साथ बहुत ईमानदार हूं। मैं इसे बहुत उत्साह के साथ आप तक पहुंचाता हूं।''

'गाने के हिस्से को बदला है...

बादशाह ने आगे लिखा, 'इस हालिया घटना के बाद मैंने ठोस कदम उठाते हुए अपने गाने के कुछ हिस्से को बदला है। मैंने सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नए वर्जन के साथ पुराने वर्जन को बदल दिया है। ताकि मेरे फैंस और कोई भी इससे भविष्य में आहत ना हो।"

'मैं तहे दिल से उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं'

बादशाह ने कहा, ''हालांकि रिप्लेसमेंट प्रोसेस में थोड़ा वक्त लग सकता है, जिसके बाद ही नया वर्जन सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिलेगा। इसलिए मैं आप सभी से विनम्र निदेवन करता हूं कि तब तक धैर्य रखें। मैं तहे दिल से उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं, जिनको मेरी वजह से अनजाने में ठेस पहुंची है। मेरे फैंस ही मेरे सबसे बड़े सपोर्टर हैं। इसलिए मैं सबसे ज्यादा उनको ही तवज्जो देता हूं और उनसे बहुत प्यार करता हूं। आप सभी को मेरा ढ़ेर सारा प्यार, बादशाह।"

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर के एक वरिष्ठ पुजारी ने गाने में अश्लील शब्दों के साथ भगवान शिव (भोलेनाथ) के नाम का इस्तेमाल करने के लिए बादशाह को फटकार लगाई है। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी महेश ने उसे गाने से भगवान भोलेनाथ का नाम हटाने और माफी मांगने की शर्त रखी थी। उन्होंने रैपर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की भी मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+