Bade Miyan Chote Miyan:'बड़े मियां छोटे मियां' ने थिएटर में मचाया बवाल, दो दिनों में कर ली इतनी कमाई
Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की हालिया रिलीज फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। ये फिल्म गत 11 अप्रैल 2024, ईद के खास मौके पर रिलीज हुई है। इस मूवी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और सिनेमाघरों में भी ये धूम मचा रही है।
'बड़े मियां छोटे मियां' की बॉक्स ऑफिस पर धूम
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' बॉक्स ऑफिस पर सही बिजनेस कर रही है। भारत के साथ साथ विदेश में भी इस फिल्म की धूम देखने को मिल रही है। ऐसे में फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन अच्छा साबित हुआ है। फिलहाल फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ गया है।

'बड़े मियां छोटे मियां' की वर्ल्डवाइड कमाई
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' एक्शन के साथ साथ कॉमेडी से भी भरपूर है। इसी के साथ ये फिल्म दर्शकों को एंटरटेनमेंट की फुल डोज दे रही है। हालांकि फिल्म को क्रिटक्स और ऑडियंस से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। बावजूद इसके ये फिल्म दमदार कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड भी फिल्म का जादू चल रहा है।
फिल्म ने दो दिन में ही हाफ सेंचुरी लगा दी
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म ने दो दिन में ही हाफ सेंचुरी लगा दी है। प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के दो दिनों में वर्ल्डवाइड 55.14 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 36.33 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार धीमी
जानकारी के अनुसार 'बड़े मियां छोटे मियां' की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन डबल डिजीट में कारोबार किया था लेकिन दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन आधा रह गया। फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 15.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7.6 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की दो दिनों की कुल कमाई अब 23.25 करोड़ रुपये हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications