बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर, सिंगर अनुप घोषाल की मौत, जानें कैसे हुआ उनका निधन
Anup Ghoshal Passed Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि बॉलीवुड के फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अनूप घोषाल का गत 15 दिसंबर 2023 (शुक्रवार) को निधन हो गया है। उनकी उम्र 77 साल थी। वह उम्र संबंधी कई तरह की बीमारियो से पीड़ित थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले कईं दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद उन्होंने बीती रात हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
सिंगर अनूप घोषाल की मौत
फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अनूप घोषाल के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। दिवंगत सिंगर के फैंस और सेलेब्स भावुक होकर सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं। साल 2023 के इस आखिरी महीने में कई सेलेब्स ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे सिंगर
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक फेमस सिंगर अनूप घोषाल पिछले कई दिनों से उम्र संबंधी बीमारियों के कारण साउथ कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने गत 16 दिसंबर 2023 को अस्पताल में ही अंतिम सांस ली और दोपहर 1.40 बजे मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हो गया। अनूप घोषाल अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गए हैं। अनूप घोषाल के निधन से उनके परिवार और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
राजनीति में भी सक्रिय थे अनूप घोषाल
अनूप घोषाल ने फिल्म 'मासूम' के सुपरहिट सॉन्ग 'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी' गाने को अपनी मधुर आवाज दी थी। अनूप घोषाल की मौत से मनोरंजन जगत को बड़ा झटका लगा है। सिर्फ गायकी नहीं अनूप घोषाल का नाम राजनीति के क्षेत्र में काफी मशहूर रहा है। साल 2011 में अनूप घोषाल ने तृणमूल कांग्रेस की तरफ से पश्चिम बंगाल की उत्तरपाड़ा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications