'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस को अब एक और बड़ा झटका, 'टप्पू' भी शो से हो रहे हैं बाहर

खबर है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट भी इस शो को अलविदा कहने वाले हैं।

मुंबई, 11 जूनः टीवी का मशहूर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 14 सालों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। हालांकि पिछले कुछ समय से ये शो सुर्खियों में छाया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस शो के कई कलाकार सीरियल को अलविदा कहने वाले हैं। पहले तारक मेहता का रोल करने वाले शैलेश लोढ़ा ने इस शो का साथ छोड़ा। फिर दयाबेन का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी के शो से बाहर होने की बात सामने आई। इसके बाद बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता ने भी जेठालाल का साथ छोड़ दिया। खबर है कि अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। जानकारी के अनुसार टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट भी इस शो को अलविदा कहने वाले हैं।

raj andakat

कुछ दिनों से दिखाई नहीं दे रहे टप्पू
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज अनादकट अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दिखाई नहीं देंगे। हालांकि वह पहले भी कुछ दिनों से दिखाई नहीं दे रहे थे लेकिन अब वह परमानेंट तौर पर गायब होने वाले हैं। हालांकि इस बारे में चैनल की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अभी यह बातें महज अफवाह के तौर पर देखी जा रही हैं। वैसे इस खबर से फैन्स भी थोड़ा परेशान हो गए हैं क्योंकि पिछले कुछ समय से उनके चाहने वाले किरदार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो छोड़कर जा रहे हैं।

5 साल बाद टप्पू कह सकते हैं शो को अलविदा
आपको बता दें कि पहले इस शो में टप्पू का रोल भव्य गांधी निभा रहे थे लेकिन 9 साल बाद इस शो को उन्होंने गुड बाय कह दिया था। उन्होंने साल 2008 से 2017 तक दर्शकों को खूब हंसाया। साल 2017 के बाद टप्पू के रोल को निभाने का जिम्मा राज अनादकट ने लिया था। शुरू-शुरू में वह दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आ रहे थे लेकिन बाद में वह सबको अच्छे लगने लगे थे। अब 5 साल बाद वह भी दर्शकों का साथ छोड़ने वाले हैं। ऐसे में मेकर्स इस किरदार के लिए किस एक्टर की एंट्री कराएंगे, ये सोचने वाली बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+