Bad News BO Day 4: विक्की कौशल की बैड न्यूज का हुआ बुरा हाल, चौथे दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई
Bad News Box Office Collection Day 4: विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
फिल्म बैड न्यूज पहले दिन फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 8.62 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसी के साथ ये फिल्म विक्की कौशल के करियर में दूसरी ओपनर फिल्म बनी है। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया।

फिल्म बैड न्यूज ने दूसरे दिन 10.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके अलावा वीकेंड को मेकर्स को काफी फायदा मिला और रविवार को फिल्म ने कुल 11.45 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसी के साथ फिल्म ने महज 3 दिनों में 30 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर लिया। लेकिन अगर सोमवार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली।
ट्रेंड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म बैड न्यूज ने सोमवार को केवल 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की। अब 'बैड न्यूज़' की इंडियन बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों की कुल कमाई 33.2 करोड़ रुपये हो चुकी है। लेकिन मेकर्स के लिए मंडे टेस्ट में फिल्म का फेल होना एक चिंता का विषय है। अगर इसी तरह पूरे हफ्ते फिल्म की कमाई हुई तो इससे मेकर्स को तगड़ा झटका लग सकता है।
फिल्म 'बैड न्यूज' की कहानी में तृप्ति डिमरी अलग-अलग पुरुषों के जुड़वा बच्चों से प्रेग्नेंट हो जाती है। ऐसे में कौन किसका पिता है फिल्म की कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है। कुल मिलाकर फिल्म में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का भी तड़का लगाया गया है। फिल्म में तृप्ति डिमरी और विक्की कौशल के अलावा एमी विर्क और नेहा धूपिया भी लीड रोल में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications