बचपन का प्यार से फेमस हुए सहदेव सोशल मीडिया पर घिरे, बचाव में उतरे विशाल, बोले -क्या हासिल होगा आपको ये करके
मुंबई, 19 अगस्त। सोशल मीडिया पर 10 साल के लड़के ने जिस तरह से बचपन का प्यार गाना अपने खास अंदाज में गाया वह जबरदस्त वायरल हो गया है। लोगों ने 10 साल के लड़के सहदेव को काफी पसंद किया और वह इस कदर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कि उसे एक के बाद एक लोगों ने सम्मान देना शुरू कर दिया। यहां तक कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सहदेव के साथ गाने को सुना।

आखिर क्या हासिल कर लेंगे आप
सहदेव की बढ़ती लोकप्रियता और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद बॉलीवुड रैप सिंगर बादशाह ने भी सहदेव साथ गाना गाया। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग सहदेव की गायकी पर निशाना साधते हुए उसे खराब गायक भी बता रहे हैं जिसपर म्युजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने जवाब दिया है और आलोचकों पर पलटवार किया है। सहदेव की आलोचना करने वालों से विशाल ने पूछा ऐसा करके आप क्या हासिल कर रहे हैं।

तुलना करनी जरूरी है क्या
सहदेव का गाना बचपन का प्यार सोशल मीडिया पर अब काफी लोकप्रिय हो चुका है। इंस्टाग्राम से लेकर अलग-अलग ऐप पर लोग इस गाने पर रील बना रहे हैं। बादशा का सहदेव के साथ गाना आने के बाद इस गाने को और भी लोकप्रियता मिल गई है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग सहदेव पर निशाना साधते हुए उसे बुरा गायक बता रहे हैं। ए यूजर ने दूसरे सिंगर की तुलना करते हुए कहा कि सहदेव से कहीं अच्छा यह बच्चा गाता है। जिसपर पलटवार करते हुए विशाल ददलानी ने कहा कि दोनों बच्चे हैं, क्या दोनों की तुलना करनी जरूरी है क्या।

दोनों बच्चे अच्छे नहीं हो सकते क्या
विशाल ददलानी ने कहा कि क्या जरूरी है कि दोनों की तुलना की जाए। दोनों बच्चे हैं, आखिर दोनों की तुलना करके आपको क्या मिलेगा। दोनों ही बच्चे हैं, एक बहुत अच्छा गाता है, एक कम अच्छा गाता है, एक ने अच्छा गाया और एक ने ज्यादा इंटरटेन किया। आखिर किस तरह की मानसिकता वाले लोग हैं कि जो दोनों की तुलना कर रहे हैं, क्या ऐसा नही हो सकता है कि दोनों अच्छे हैं। उसे नीचा दिखाकर आप क्या हासिल कर लेंगे। वो दोनों अभी बच्चे हैं, ऐसा मत करिए, यह अच्छा नहीं है।

2019 का स्कूल का वीडियो हुआ था वायरल
गौर करने वाली बात है कि सहदेव डिर्डो इंडियन आइडल के शो पर हाल ही में बतौर गेस्ट आए थे और इस दौरान उन्होंने शो क कंटेस्टेंट और जज के साथ मिलकर जमकर मस्ती की थी। शो में विशाल ददलानी जज थे, लेकिन जिस एपिसोड में सहदेव आया था उस एपिसोड में विशाल मौजूद नहीं थे। अहम बात यह है कि सहदेव का जो वीडियो वायरल हुआ है वह 2019 का है जिसे स्कूल में रिकॉर्ड किया गया था। स्कूल में सहदेव के टीचर ने इस गाने को अपने फोन में रिकॉर्ड किया था।












Click it and Unblock the Notifications