ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग होने का बच्चन परिवार ने ही दे दिया सबूत! पति की इस हरकत ने रिश्ते की हकीकत कर दी साफ
Aishwarya Rai: 1 नवंबर को ऐश्वर्या राय ने अपना 51वां जन्मदिन मनाया। ढेरों फैंस और एक्ट्रेस के करीबियों ने उन्हें विश किया और शुभकामनाएं दीं। काजोव और रकुल प्रीत सिंह ने भी ऐश्वर्या राय को जन्मदिन की बधाई दी। हालांकि इनके अलावा इंडस्ट्री के ए लिस्टर्स की ओर से बधाई का कोई मैसेज नहीं आया। इस बीच गौर करने वाली बात ये भी रही कि बच्चन परिवार के मेंबर्स ने भी ऐश्वर्या को विश नहीं किया।
जी हां! ऐश्वर्या राय के परिवार में से न तो अमिताभ बच्चन, ना ही जया बच्चन और ना ही पति अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया। ऐसे में बच्चन परिवार के इस बर्ताव ने ऐश्वर्या के ससुराल वालों से खटपट के फैंस के सबूत दे दिये। हर कोई यही कह रहा है कि जरूर ऐश्वर्या की परिवार के साथ खटपट चल रही है, तभी परिवार के किसी सदस्य ने एक्ट्रेस को विश नहीं किया।

बताते चलें कि अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर ऐश्वर्या ने आराध्या और बिग बी की तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद कैप्शन में लिखा था कि हैप्पी बर्थडे दादाजी। मगर ऐश्वर्या के जन्मदिन पर बिग बी की तरफ से कोई भी बर्थडे विश उन्हें नहीं आया। वहीं अभिषेक ने भी अपने सोशल मीडिया पर कहीं भी पत्नी को बर्थडे की बधाई नहीं दी।
ये सब ऐसे मौके पर हुआ है, जब पहले ही दोनों के तलाक की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबरें जोरों शोरों पर हैं। हालांकि बच्चन परिवार और ना ही कपल की तरफ से इस बारे में कुछ भी कहा गया है। मगर फैंस चाहते हैं कि दोनों के बीच सब ठीक हो और उन्हें कुछ ऐसा ना सुनने को मिले।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से ये अफवाहें भी उड़ रही हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते के बीच में निमृत कौर आईं। बस इसी वजह से दोनों के रिश्ते में दरार पड़ी है। निमृत का नाम बीते कुछ दिनों से अभिषेक संग जोड़ा जा रहा है। जया बच्चन के बर्थडे के मौके पर भी अभिषेक ने जब अपनी मां की तस्वीर पोस्ट की थी तो निमृत ने उस तस्वीर पर कमेंट भी किया था। ऐसे में फैंस फिर इस बारे में बातें करने लगे। हालांकि सच क्या है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।












Click it and Unblock the Notifications