Baby John के फ्लॉप होने के पीछे ये है बड़ी वजह, क्यों नहीं चल पाए वरुण धवन? खुला ऐसा राज
Baby John: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' गत 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। फिल्म के लीड एक्टर वरुण धवन की एक्टिंग की लोग जमकर तारीफ करने रह हैं लेकिन इसके बावजूद ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है।
'बेबी जॉन' एक्शन से भरपूर फिल्म है
मेकर्स के साथ साथ लोगों को भी वरुण धवन की इस फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें थीं लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। 'बेबी जॉन' एक्शन से भरपूर फिल्म है और साउथ के मशहूर डायरेक्टर कलीस ने इसे बनाया है। इसके अलावा एटली इस मूवी के प्रोड्यूसर हैं।

फिल्म के फ्लॉप होने के पीछे की वजह
फिल्म के प्रोड्यूसर एटली ने सोचा था कि वह इस फिल्म के जरिए वरुण धवन को मेगास्टार बना देंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। ये वरुण धवन के करियर की सबसे फ्लॉप फिल्मों में से एक साबित हुई है। अब ट्रेड एनालिस्टस ने बताया है कि इस फिल्म के फ्लॉप होने के पीछे की वजह क्या थी।
180 करोड़ रुपए के बजट में बनकर हुई थी तैयार
'बेबी जॉन' करीब 180 करोड़ रुपए के बजट में बनकर तैयार हुई थी। ये फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर केवल 35 करोड़ रुपए का ही कारोबार कर पाई है। ये फिल्म इतनी बुरी तरह से फ्लॉप हुई है कि बजट का आधा कलेक्शन भी नहीं कर पाई है।
ट्रेड एनालिस्ट्स ने फिल्म के फ्लॉप होने के पीछे बताई ये बड़ी वजह
-बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कहा है- इंडस्ट्री को लगता है कि ये जॉनर काम करेगा लेकिन इस केस में दर्शकों ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है। क्रिसमय की छुट्टी पर रिलीज होने के बावजूद इस फिल्म की ओपनिंग शानदार नहीं थी। लोग नए साल के जश्न में डूबे नजर आए। इसके अलावा लोगों को कहीं न कहीं ये भी लगता है कि सीरियस रोल में वरुण धवन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं।
-ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन का कहना है- जब से फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी तब से लोगों में इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली थी क्योंकि इसमें वरुण धवन थे और ये मसाला फिल्म होने वाली थी। साथ ही इस फिल्म के साथ एटली का नाम जुड़ा था। लेकिन फिल्म का ट्रेलर लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया था। ये फिल्म का फॉल्ट नहीं है बल्कि मार्केटिंग का फेलियर है।
-अतुल मोहन ने आगे कहा- फिल्म की किस्मत फिल्म रिलीज होने के बाद तय होती है लेकिन रिलीज से पहले, मूवी की मार्केटिंग टीम लोगों को एक्साइटेड करने में फेल रही थी। ये एक मसाला फिल्म है, लेकिन मेकर्स ने मूवी के रिलीज से पहले फिल्म के रोमांटिक गाने जारी किए थे। वरुण को कॉमेडी करते हुए भी दिखाया गया है। बिना मतलब के प्रोड्यूसर का खर्चा भी बढ़ा है।
सलमान खान का जबर कैमियो
फिल्म 'बेबी जॉन' में वरुण धवन के साथ साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी नजर आई हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ ने नेगेटिव किरदार निभाया है। वहीं सुपरस्टार सलमान खान के कैमियों ने लोगों को खुश किया है।












Click it and Unblock the Notifications