इस स्पेशल शख्स के साथ डेट पर गईं 'तारक मेहता' की बबिता जी, मुनमुन दत्ता की फोटोज देख लोगों के उड़े होश
Babita Ji Special Dating: टीवी के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबिता जी के रोल में नजर आईं मुनमुन दत्ता को लोग खूब पसंद करते हैं। उन्होंने बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों पर राज कर लिया था। यही वजह है कि लोग एक्ट्रेस के बारे में हर एक अपडेट जानने के लिए काफी उत्साहित नजर आते हैं।
लोगों के बीच पॉपुलर हैं मुनमुन दत्ता
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की 'बबिता जी' यानी मुनमुन दत्ता लोगों के बीच काफी पॉपलुर हैं। कई पुरुष फैंस उन पर जान छिड़कते हैं। वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ हमेशा कनेक्ट रहती हैं।

मुनमुन को 8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं
आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता को इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। मुनमुन दत्ता ने 17 साल की उम्र से ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। मुनमुन दत्ता आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट पर भी फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
मां को लेकर लंच डेट पर गई थीं मुनमुन दत्ता
हाल ही में मुनमुन दत्ता डेट पर गई थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिस खास शख्स के साथ बबिता जी लंच डेट पर गई थीं वो कोई और नहीं बल्कि उनकी प्यारी मां हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी मां के साथ टाइम स्पेंड किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर मां के साथ अपनी फोटोज शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
मां और बेटी की खास बॉन्डिंग
शेयर किए गए फोटोज में मां और बेटी का खास बॉन्ड देखने को मिल रहा है। मुनमुन दत्ता ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- अपनी मां को सबसे अच्छी चीजें खिलाना मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य है और उनके साथ समय बिताना एक आशीर्वाद है। मुनमुन दत्ता ने अपने फैंस को बताया कि वह अपनी मां को लंच डेट पर लेकर गई थीं। मां के लिए उनका इतना प्यार देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications