'जैसी करनी वैसी भरनी' बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद फेमस एक्टर ने किया विवादित पोस्ट,सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Baba Siddique Death: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद से पूरे देश में शोक की लहर है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री भी बड़ा सदमा लगा। इस बीच बॉलीवुड एक्टर और फिल्म क्रिटिक्स कमाल आर खान का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसे बाबा सिद्दीकी से फैंस जोड़ रहे हैं।
दरअसल, बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद कमाल आर खान ने बिना उनका नाम लिए एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'जैसी करनी वैसी भरनी। ना जाने कितने लोगों की प्रॉपर्टी पर जबरदस्ती कब्जा किया हुआ था। कुत्ते की मौत मरा! आज उन सब मजलूम लोगों को सुकून मिला होगा!'

केआरके का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। जहां एक तरफ बाबा सिद्दीकी की हुई अचानक मौत से लोग सदमे में हैं वहीं केआरके ये पोस्ट देख फैंस भड़क गए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'मैं तुम्हरा दुख समझ सकता हूं, तुमको इफ्तार पार्टी में नही बुलाता था?' एक ने लिखा, 'किसी के मरने पर ऐसा पोस्ट नहीं करना चाहिए।' अन्य यूजर ने लिखा, 'किसी क साथ इतना बुरा हुआ और ये ऐसे पोस्ट कर रहा।'
हालांकि इस पोस्ट के कुछ देर बार केआरके ने अगला पोस्ट कर सफाई दी। जिसमें उन्होंने लिखा, 'मेरे लिए सभी हिंदू और मुस्लिम एक जैसे हैं। जो गलत है, वो गलत है चाहे फिर हिंदू हो या मुस्लिम। हिंदू की प्रॉपर्टीज पर कब्जा हुआ, ये गलत काम का जस्टिफिकेशन नहीं हो सकता।'
बता दें कि, 12 अक्टूबर की रात एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी पर कुछ अपराधियों ने उन पर गोलीबारी की। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन बाबा की मौत हो गई। इस हादसे के बाद देर रात सलमान खान और संजय दत्त अस्पताल देखने पहुंचे। वहीं शिल्पा शेट्टी का रो-रोकर बुरा हाल था। दरअसल, बाबा सिद्दीकी का बॉलीवुड से भी कनेक्शन रहा है। वह अक्सर हर साल इफ्तार पार्टी करते थे जिसमें तमाम सितारे शामिल होते थे।












Click it and Unblock the Notifications