Baazigar फिल्म के 30 साल पूरे होने पर काजोल ने किया पोस्ट, अभिनेत्री ने बताया पहली बार हुए थे 3 काम
Shahrukh Khan Movie Baazigar: शाहरु खान की फिल्म बाज़ीगर को दर्शकों ने खूब सराहा था। 12 नवंबर 1993 को रिलीज़ हुई फिल्म बाज़ीगर के आज तीस साल पूरे हो गए हैं। फिल्म के 30 साल पूरे होने पर अभिनेत्री काजोल ने पुराने दिनों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
अभिनेत्री काजोल ने अपनी ज़िंदगी में हुए पहली बार किए कामों का भी ज़िक्र किया है। पुराने दिनों को याद करते हुए काजोल ने लिखा कि पहली बार वह शाहरुख खान से फिल्म बाज़ीगर के सेट पर ही मिली थीं। पहल बार उन्होंने सरोज के साथ काम किया था। पहली बार बाज़ीगर के सेट पर ही उनकी मुलाक़ात अनु मलिक से से हुई थी।

सोशल मीडिया पोस्ट पर काजोल ने लिखा कि 17 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों की दुनिया में क़दम रखा था। अब्बास भाई और मस्तान भाई ने हक़ीक़त में एक चहेते बच्चे की तरह उनके साथ हुस्न सलूक किया था। जॉनी लीवर और शिल्पा शेट्टी को भूल नहीं सकती, ना रुकने वाली हंसी और बहुत सारी अच्छी यादें उनसे जुड़ी हैं।
काजोल ने पोस्ट में लिखा कि आज भी बाज़ीगर फिल्म का हर डायलॉग और गाना उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान ला देता है। आपको बता दें कि फिल्म बाज़ीगर में शाहरुख खान के किरदार की काफी तारीफड हुई थी। दर्शकों ने फिल्म को ढेर सारा प्यार दिया था।
बाज़ीगर फ़िल्म में शाहरुख का अलग अंदाज़ और काजोल के साथ जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था। 'बाज़ीगर' फिल्म के गाने आज भी लोगों को काफ़ी पसंद हैं। 1993 में रिलीज़ हुई फिल्म के आज तीस साल पूरे हो गए। आज भी उस फिल्म को लोग देखेंगे तो बोर नहीं होंगे। पहले की तरह उत्साह और गानों का लुत्फ़ उठाते हुए आज भी लोग बाज़ीगर फिल्म को देखना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications