फेमस होने के बाद भी एक्ट्रेस शिव्या से प्रोड्यूसर ने मांगा था सेक्सुअल फेवर, अब बताई उस 'छोटे कमरे' की कहानी
नई दिल्ली: 'बाल शिव' में पार्वती देवी के रोल को लेकर शिव्या पठानिया फैंस के बीच काफी फेमस हैं, लेकिन उनका करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। एक वक्त ऐसा भी था, जब उनके पास काम नहीं था, तब एक शख्स ने उनका फायदा उठाने की कोशिश की। हालांकि उन्होंने समझदारी दिखाई और उसके जाल में नहीं फंसीं। उस घटना का खुलासा अब उन्होंने एक इटंरव्यू में किया है।

8 महीने तक नहीं मिला काम
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शिव्या पठानिया ने कहा कि वो आत्मविश्वास से भरी हुई हैं और उनको लगता है कि सिर्फ कड़ी मेहनत ही काम मिल सकता है। वो एक फेमस टीवी शो का हिस्सा थीं, लेकिन वो शोषण से सुरक्षित नहीं थीं। उन्होंने बताया कि जब उनका पहला टीवी शो 'हमसफर' बंद हुआ तो वो करियर के बुरे दौर से गुजर रही थीं। करीब 8 महीने तक उनके पास कोई काम नहीं था।

समझौता करने को कहा
कुछ दिनों बाद शिव्या की मुलाकात एक फेक प्रोड्यूसर से हुई। उसने उन्हें मुंबई के सांताक्रूज में ऑडिशन के लिए बुलाया था। वहां पर उनको एक कमरे में भेजा गया। वो कमरा बहुत छोटा था और वहां पर एक शख्स बैठा था, जो खुद को प्रोड्यूसर बता रहा था। उसने कहा कि अगर तुम बड़ी हस्ती के साथ ये ऐड करना चाहती हो तो तुम्हे समझौता करना होगा, यानी वो सीधे-सीधे उनसे सेक्सुअल फेवर मांग रहा था।

'हनुमान चालीसा बज रही थी'
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि सबसे मजेदार हिस्सा जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगी, वो ये कि उसके लैपटॉप में हनुमान चालीसा चल रही थी। जिस वजह से उनको हंसी आने लगे। उन्होंने उससे पूछा कि आपको शर्म नहीं आ रही है? आप भजन सुन रहे हो और आप ये क्या बोल रहे हैं। सालों बाद उनको पता चला कि वो फेक प्रोड्यूसर था और उसका प्रोडक्शन हाउस यही करता था। इस वजह से उन्होंने अपने सारे दोस्तों को उसके बारे में बताया, ताकि कोई उसके जाल में ना फंसे।

कई बड़े शोज में किया काम
वहीं शिव्या का करियर अब सही चल रहा है, जहां वो पिछले कुछ सालों में कई बड़े शोज में दिखीं। जिसमें एक रिश्ता साझेदारी का, ये है आशिकी, राधा कृष्ण, लाल इश्क, विक्रम बेताल, राम सिया के लव कुश जैसे शोज शामिल हैं। शिव्या इंस्टाग्राम पर भी काफी फेमस हैं, वहां पर उनके तीन लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications