Baaghi 4 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित होगी 'बागी 4', नहीं हो रही कमाई!
Baaghi 4 Box Office Collection Day 3: टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म 'बागी 4' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। फिल्म ने अपना पहला वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर पूरा कर लिया है। फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ओपनिंग डे पर ठीक कमाई करने के बाद ये फिल्म अब धीरे-धीरे पिछड़ती जा रही है। फिल्म तीन दिनों में 50 करोड़ी भी नहीं बन पाई है। फिल्म से मेकर्स को खास कमाई की उम्मीदें थीं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बागी 4' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का कुल कलेक्शन अब 31.25 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, दूसरे दिन के मुकाबले कमाई में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिर भी यह फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है।
ए. हर्षा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के लिए संघर्ष कर रही है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए, विश्लेषकों का मानना है कि फिल्म को 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने में पूरा हफ्ता लग सकता है। बागी एक बड़ी फ्रैंचाइज है, अगर ये फिल्म 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करती है तो ये फ्रैंचाइज 500 करोड़ी बन जाएगी। ये टाइगर के करियर के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है।
ए. हर्षा के निर्देशन में बनी 'बागी 4' में टाइगर श्रॉफ के अलावा हरनाज संधू, सोनम बाजवा और संजय दत्त ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट लगभग 100 से 150 करोड़ रुपये है। ऐसे में फिल्म को कम से कम 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होगी। तभी इसका बजट निकल पाएगा। फिल्म में इतना एक्शन है कि लोग उसे ही देखना पसंद कर रहे हैं। हालांकि फिल्म ने राइट्स बेच कर अपना अधिकतर पैसा निकाल लिया है।












Click it and Unblock the Notifications