Azaad Teaser: अजय देवगन की फिल्म 'आजाद' का टीजर रिलीज, अमन देवगन और राशा थडानी ने जीता दिल
Azaad Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसी बीच अब उनकी अपकमिंग फिल्म 'आजाद' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
फिल्म 'आजाद' का टीजर हुआ रिलीज
आपको बता दें कि फिल्म 'आजाद' से अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी एक्टिंग की दुनिया में अपना डेब्यू कर रहे हैं। इस टीजर में दोनों की खूबसूरत झलक ने लोगों का दिल जीत लिया है।

'हर बहादुर योद्धा के साथ एक वफादार घोड़ा होता है'
इस समय अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं अब उनकी अगली फिल्म 'आजाद' का टीजर सामने आ गया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस टीजर मे महाराणा प्रताप और उनके जांबाज घोड़े की कहानी दिखाई गई है। अजय देवगन ने अपनी इस फिल्म का टीजर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है- हर जंग में, हर बहादुर योद्धा के साथ एक वफादार घोड़ा जरूर रहा है।
महाराणा प्रताप के घोड़े पर आधारित है फिल्म
फिल्म के टीजर की शुरुआत होती है बैकग्राउंड में गूंजते धमाकेदार डायलॉग से जिसमें कहा जाता है- हल्दीघाटी में उस दिन एक तरफ महाराणा प्रताप की लगभग 8-9 हजार की फौज थी तो दूसरी तरफ 40 हजार फौजी थे। लेकिन जो सबसे खास घोड़ा था वो तो खुद महाराणा प्रताप के पास था। हाथी जितना ऊंचा, मोर सी गर्दन, बिजली सी चाल, जब छलांग मारे तो पूरी घाटी लांघ के पार कर जाए।
अमन देवगन और राशा की झलकियां
फिल्म की कहानी में महाराणा प्रताप के वफादार घोड़े पर फोकस किया गया है। फिल्म में अमन देवगन काफी दमदार लग रहे हैं। वहीं रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की झलक भी लोगों का दिल जीत रही है। वहीं अजय देवगन का शानदार अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
जनवरी 2025 में रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म
ये फिल्म जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर हैं। फिल्म में अजय देगन, अमन देवगन और राशा थडानी के अलावा डायना पेंटी, मोहित मलिक और पियूष मिश्रा भी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications