Film Anek Review: आयुष्मान की फिल्म ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर दिए ये रिएक्शन

अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक 27 मई को रिलीज हुई। फिल्म रिलीज होते ही चर्चा में आ गई। सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं

मुंबई, 27 मई: एक्टर आयुष्मान खुराना अक्सर हर बार अपनी नई फिल्म में फैंस के लिए कुछ हटकर कंटेंट लेकर आते हैं। जब भी उनकी फिल्म रिलीज होने वाली होती तो फैंस को एक्साइटमेंट होता है कि, इस बार आयुष्मान अपनी फिल्म में क्या अलग लाने वाले हैं। जब आयुष्मान की फिल्म अनेक का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो फैंस ने पहले ही इस सुपरहिट फिल्म अनेक घोषित कर दिया था।

Ayushmann Khurana

फैन ने की Oscar की मांग
बता दें कि फिल्म अनेक सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को देख चुके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार आयुष्मान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ट्विटर पर फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "#AyushmannKhurana एक और बेहतरीन प्रदर्शन"। वहीं अन्य यूजर ने लिखा कि, 'अनेक...क्या फिल्म है..मस्ट वाच फिल्म है। मैं इसे 5 में से 5 स्टार दूंगा। इंडिया को इस फिल्म को ऑस्कर में भेजनी चाहिए।'

फिल्म अनेक की कहानी
फिल्म अनेक में आयुष्मान खुराना अंडरकवर पुलिस वाले का रोल अदा कर रहे हैं। ये फिल्म नॉर्थईस्ट के लोगों पर आधारित है। फिल्म में डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने इस मुद्दे को दिखाने की शानदार कोशिश की। फिल्म में सबसे ज्यादा नॉर्थईस्ट के लोगों पर फोकस किया गया है। जिनके साथ भेदभाव किया जाता है। यही वजह है कि, वहां के कुछ लोग खुद को भारतीय नहीं समझते। फिल्म में सभी ने अपना शानदार एक्टिंग की है। फैंस के रिएक्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, फिल्म देखने लायक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+