रामलला के दर्शन करने के बाद आयुष्मान खुराना ने गाया 'दिल दिल पाकिस्तान'? जमकर हो रहे ट्रोल, जानें क्या है सच
Ayushmann Khurrana: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना एक बार फिर चर्चा में आ गए। हाल ही में वह राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे। जिसके बाद एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह दिल-दिल पाकिस्तान गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि, आयुष्मान खुराना ना सिर्फ बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि वह सिंगर भी हैं। ऐसे में उनका एक वीडियो काफी चर्चा में हैं। जिसमें एक्टर कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर 'दिल दिल पाकिस्तान' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि राम मंदिर से वापस लौटने के बाद आय़ुष्मान ने ये गाना गाया। लेकिन जब इस वीडियो की जांच की तो सच्चाई कुछ और ही सामने आई।

दरअसल, आयुष्मान खुराना का ये वीडिया साल 2017 का है। ये कॉन्सर्ट दुबई में हुआ था। जिसमें एक्टर ने अली जफर के साथ परफॉर्मेंस दी थी। जानकारी के मुताबिक, इस कॉन्सर्ट के दौरान आयुष्मान खुराना ने पहले चक दे इंडिया गाना गाया था। वहीं अली जफर ने भी उनका साथ दिया था। इसी दौरान उन्होंने स्टेज पर 'दिल दिल पाकिस्तान' गाकर परफॉर्म किया। ये प्रोग्राम सद्भाव का जश्न मनाने के लिए था।
अब सोशल मीडिया पर केवल आयुष्मान खुराना का पाकिस्तान वाला क्लिप ही वायरल हो रहा है। ऐसे में लोग एक्टर पर निशाना साध रहे हैं। ट्विटर पर क्लिप वायरल होने के बाद फैंस एक्टर को बायकॉट कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि एक्टर पर सवाल खड़े करने लगे। वीडियो के वायरल होने के बाद #Ayushman Khuranaboycott ट्रेंड करना शुरू कर दिया।
हाल ही में 22 जनवरी 2024 को अयोध्य़ा में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आयुष्मान खुराना पहुंचे थे। जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसी के साथ विक्की कौशल, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रजनीकांत, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसे कई बड़े सितारे भी इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बने।












Click it and Unblock the Notifications